ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

जेल में ही रहेंगे छोटे सरकार, कोर्ट ने खारिज की अनंत सिंह की जमानत याचिका

PATNA: एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामदगी मामले में जेल की सजा काट रहे मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत नहीं मिली है. एमपी-एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह की जमानत याचिका को खा

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: एके-47 और हैंड ग्रेनेड बरामदगी मामले में जेल की सजा काट रहे मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत नहीं मिली है. एमपी-एमएलए कोर्ट ने अनंत सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है. एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने सोमवार को विधायक अनंत सिंह की नियमित जमानत की अर्जी खारिज कर दी है.


एके-47, हैंड ग्रेनेड बरामदगी और भोला सिंह और उनके भाई की हत्या की साजिश रचने के मामले में विशेष कोर्ट में दाखिल नियमित जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई की गई. सुनवाई के बाद कोर्ट ने अनंत सिंह की नियमित जमानत याचिका को खारिज कर दिया.


आपको बता दें कि अनंत सिंह के पैतृक आवास से एक-47 और हैंड ग्रेनेड के बरामदगी और भोला सिंह और उनके भाई की हत्या की साजिश रचे जाने के केस में अनंत सिंह बेऊर जेल में सजा काट रहे हैं. इन दोनों केस में पुलिस विधायक अनंत सिंह के खिलाफ चार्जशीट भी दायर कर चुकी है. वहीं अनंत सिंह की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका.