ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह बेऊर जेल से रिहा, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह को सोमवार की शाम बेऊर जेल से रिहा किया गया। अपने नेता को देखते ही समर्थक “ छोटे सरकार जिंदाबाद” के नारे लगाने लगे। पटना आवास पर उनकी रिहाई पर भोज का आयोजन किया गया है।

बिहार न्यूज
बेऊर जेल से बाहर निकले अनंत सिंह
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह बेऊर जेल से बाहर निकले। जेल के बाहर खड़े समर्थक उन्हें देख अनंत सिंह जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। समर्थकों ने माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।


 पहले से जेल के बाहर खड़ी अपनी गाड़ी में बैठकर अनंत सिंह पटना आवास के लिए रवाना हो गये। जहां पहले से हजारों लोग उनके इंतजार में खड़े हैं। उनकी रिहाई को लेकर पटना आवास पर भोज का आयोजन किया गया है। हजारों कार्यकर्ताओं के लिए खाना बनाया गया है। अभी अनंत सिंह पटना आवास पर ही रहेंगे। कल 24 मार्च को मोकामा के नदमा स्थित अपने गांव जाएंगे। इस दौरान भव्य रोड शो निकाला जाएगा।


अनंत सिंह के जेल से छूटने की खुशी में उनके आवास पर भोज का आयोजन किया गया है। हजारों लोगों के खाने की व्यवस्था की गयी है। इसे बनाने के लिए कई कारीगर लगे हुए हैं। बताया जाता है कि अनंत सिंह मंगलवार को पटना से बड़हिया के लिए प्रस्थान करेंगे और इस दौरान रास्ते में रोड शो होगा। अनंत सिंह बड़हिया के प्रसिद्ध महारानी स्थान में पूजा भी करेंगे।


बता दें कि छोटे सरकार के नाम से प्रसिद्ध अनंत सिंह को विधानसभा चुनाव के दौरान अरेस्ट किया गया था। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेजा था। यह घटना 30 अक्टूबर 2025 को हुई थी, जब चुनाव प्रचार के दौरान अनंत सिंह और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक मोकामा टाल में भिड़ गए थे। इस दौरान दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गयी थी। दुलारचंद यादव मोकामा टाल के पुराने दबंग थे, पीयूष प्रियदर्शी का प्रचार कर रहे थे।


जेल में रहते हुए भी अनंत सिंह ने जेडीयू प्रत्याशी के रुप में विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। मोकामा के बाहुबली पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को उन्होंने हरा दिया। इससे पहले अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मोकामा की विधायक थीं। नीलम देवी 2020 में लालू की पार्टी आरजेडी के टिकट पर चुनाव जीत चुकी थीं, लेकिन 2024 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से एनडीए में लौटने के बाद बहुमत परीक्षण के दौरान सत्ता पक्ष के साथ चली गयी। 


अनंत सिंह पिछले साल भी एक गोलीबारी मामले में गिरफ्तार हुए थे और कई महीने जेल में रहे। जेल से निकलने के बाद उन्होंने ऐलान किया था कि वह 2025 का चुनाव खुद लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पत्नी ने जनता के काम को ठीक से नहीं संभाला, इसलिए वे खुद मोकामा की जनता की सेवा के लिए चुनाव लड़ेंगे। अनंत सिंह कई बार जेल जा चुके हैं और उनके मुकदमों के खत्म होने या जमानत मिलने के बाद ही बाहर आते रहे हैं। आज उनकी रिहाई होने वाली है। अपने नेता का एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ता दोपहर से ही जेल के बाहर जमे हुए हैं। हाथ में फूल-माला लेकर वो जेल के बाहर खड़े हैं और अपने नेता का इंतजार कर रहे हैं। 

टैग्स