ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

अपने ही बयान में उलझ गए आनंद किशोर, एक दिन में तीन बार जारी किया प्रेस रिलीज, सुबह वाहन जांच पर रोक, शाम को अपने ही आदेश से पलटे

PATNA : पटना के कमिश्नर आनंद किशोर रविवार को अपने ही बयान में पूरे दिन उलझे रहे. वाहन जांच और चालान काटने को लेकर उनकी तरफ से तीन बार आदेश जारी किया गया.

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :  पटना के कमिश्नर आनंद किशोर रविवार को अपने ही बयान में पूरे दिन उलझे रहे. वाहन जांच और चालान काटने को लेकर उनकी तरफ से तीन बार आदेश जारी किया गया. 


सुबह आदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि वाहनों की जांच और कार्रवाई की गई है.  जिस पर संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने ट्रैफिक एसपी और जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वाहनों की जांच और चालान काटने की कार्रवाई तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए. 


इसके बाद शाम में दूसरी प्रेस रिलीज जारी किया गया जिसमें  सिर्फ विशेष जांच अभियान को रोकने की बात कही और कहा गया कि ट्रैफिक जांच हेतु विशेष अभियान न चलाने का अनुरोध ट्रैफिक एसपी और डीटीओ से किया गया है. 


इसके कुछ ही देर बाद एक नया प्रेस रिलीज आया जिसमें यह कहा गया कि आयुक्त ने वाहन जांच और चालान काटने पर किसी भी प्रकार की रोक नहीं लगाई है. 

अपने ही बयान में उलझ गए आनंद किशोर, एक दिन में तीन बार जारी किया प्रेस रिलीज, सुबह वाहन जांच पर रोक, शाम को अपने ही आदेश से पलटे

एक दिन में तीन तरह के आदेश को देखते हुए अफसर से लेकर अधिकारी तक परेशान नजर आए.