ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

अमिताभ बच्चन की तबीयत ख़राब, मुंबई के अस्पताल में भर्ती

MUMBAI : इस वक्त एक बड़ी खबर मुंबई से सामने आ रही है. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत ख़राब हो गई है. अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अमिताभ बच्चन को मुंबई के

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

MUMBAI :  इस वक्त एक बड़ी खबर मुंबई से सामने आ रही है. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत ख़राब हो गई है. अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया है.


महानायक अमिताभ बच्चन को मुबंई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अमिताभ बच्चन ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि उनकी कोरोना पॉजिटिव आई है. अमिताभ बच्चन ने खुद इस बात की जानकारी दी है. अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, "मुझे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. हॉस्पिटल में शिफ्ट कर रहे हैं. हॉस्पिटल अथॉरिटीज को सूचित कर रहा है. परिवार और बाकी स्टाफ टेस्ट करवा रहे हैं. जांच के नतीजों का इंतजार है. पिछले 10 दिनों में जो भी मेरे काफी करीब रहे हैं उन सभी से निवेदन है कि अपना टेस्ट करवा लें."  


अमिताभ बच्चन की तबीयत ख़राब, मुंबई के अस्पताल में भर्ती




वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन बहुत जल्द रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देने वाले हैं. इसके साथ ही बिग बी आखिरी बार फिल्म गुलाबो-सिताबो में दिखाई दिए थे. इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल में थे. इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पांस मिला. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी.  


अमिताभ बच्चन की तबीयत ख़राब, मुंबई के अस्पताल में भर्ती


बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक नया पोस्ट शेयर किया था. ये दोनों पोस्ट उन्होंने बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन को डेडिकेट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी फीलिंग्स शेयर की है. इसमें वह लिख रहे हैं कि उनके दोनों बच्चे कितनी तेजी से बड़े हो गए हैं. अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर में दो तस्वीर का कोलाज शेयर किया है. एक तस्वीर में अभिषेक और श्वेता की बचपन की तस्वीर है. इसमें वह अमिताभ बच्चन की गोद में खेल रहे हैं.


अमिताभ बच्चन की तबीयत ख़राब, मुंबई के अस्पताल में भर्ती