ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

अमित शाह की 800 करोड़ की सौगात से बिहार को मिलेगा विकास की नई रफ्तार, BJP बोली- गृह मंत्री की दहाड़ से भ्रष्ट नेताओं की सिट्टी-पिट्टी गुम

भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दी गई 800 करोड़ से अधिक की सौगात से बिहार में सहकारिता और कृषि क्षेत्र को नई गति मिलेगी। जानिए कैसे इस फैसले से किसानों और प्रदेश को होगा लाभ

अमित शाह बिहार, भाजपा बिहार, बिहार विकास योजना, बिहार सहकारिता, किसान कल्याण योजना, चीनी मिल बिहार, बिहार चुनाव 2025, प्रभाकर मिश्र भाजपा, अमित शाह गोपालगंज सभा
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 800 करोड़ से ज्यादा की सौगात देकर बिहारवासियों का दिल जीत लिया है। बिहार सहकारिता के क्षेत्र तीव्र गति से विकास करेगा। किसानों को उनकी उपज का पूरा दाम मिलेगा। किसान खुशहाल होंगे और बिहार आत्मनिर्भर बनेगा।

प्रभाकर मिश्र ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हिंदू नववर्ष नव संवत्सर पर माननीय अमित शाह जी ने बिहार को उपहार दिया है वह बिहार के नव निर्माण में सहायक होगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने ऐलान कर दिया है कि सरकार बिहार की सभी बंद चीनी मिलों को चालू करेगी। इससे गन्ना उत्पादक किसानों में खुशी का माहौल है। श्री मिश्र ने कहा कि चैत्र नवरात्र के शुभारंभ के पावन मौके पर माननीय अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का आह्वान कर दिया है। यह जीत प्रचंड होगी। शाह के संबोधन ने भाजपा और एनडीए के सभी दलों के कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का संचार कर दिया है।

उन्होंने कहा कि गोपालगंज की सभा में अमित शाह ने विपक्षी दलों के नेताओं की पोल खोल दी। लालू-राबड़ी के 15 साल के कार्यकाल का पर्दाफाश कर दिया। मिश्र ने कहा कि अमित शाह की दहाड़ से विपक्ष के भ्रष्ट नेताओं की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गयी है। शेर की हुंकार से सियारों के झुंड में हाहाकार मच गया है।