ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

कोरोना से अमेरिका में तबाही, 1 दिन में मिले 7686 पॉजिटिव केस, 340 लोगों की मौत

PATNA : विश्व में हजारों लोगों की जान ले चुका जानलेवा वायरस कोरोना पिछले 24 घंटे में अमेरिका के अंदर तबाही बनकर उभरा है. कोरोना के कारण एक दिन के अंदर अमेरिका में 7686 पॉजिटिव

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : विश्व में हजारों लोगों की जान ले चुका जानलेवा वायरस कोरोना पिछले 24 घंटे में अमेरिका के अंदर तबाही बनकर उभरा है. कोरोना के कारण एक दिन के अंदर अमेरिका में 7686 पॉजिटिव केस सामने आये हैं. जिसके कारन अमेरिका में अब कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 27 हजार से भी अधिक हो गई है. देश में अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. 


खतरनाक कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में कुल 340 लोगों ने दम तोड़ दिया है. अमेरिका विश्व में कोरोना से प्रभावित देशों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. चीन और इटली के बाद अमेरिका में ही सबसे ज्यादा लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं. इसके अलावा स्पेन और जर्मनी में भी कोरोना का ख़तरा तेजी से बढ़ रहा है. अमेरिका में अभी 26 हजार 500 से अधिक एक्टिव केस हैं. 

कोरोना से अमेरिका में तबाही, 1 दिन में मिले 7686 पॉजिटिव केस, 340 लोगों की मौत


अमेरिका में स्वास्थ्य देखभाल अधिकारियों और नेताओं ने तेजी से फैल रहे इस संक्रामक रोग को काबू में करने के प्रयास तेज कर दिए हैं. कोविड-19 के नए मामलों की जानकारी देने वाली इंटरनेशनल वेबसाइट के अनुसार, अमेरिका में शनिवार के दिन रात तक 7686 पॉजिटिव केस सामने आये हैं. इसके साथ ही अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित तीसरा देश बन गया है. 



कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को लिखे एक पत्र में कहा कि राज्य की करीब 56 प्रतिशत आबादी अगले आठ हफ्तों में संक्रमित हो सकती है. न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने अपने निवासियों से लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहने को कहा है. न्यूयॉर्क में कोविड-19 के 3 हजार से अधिक मामले सामने आए और 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. टेक्सास ने सभी स्कूलों, जिमखानों और रेस्तरां को बंद करने और 10 से अधिक लोगों के एकत्रित न होने का आदेश दिया है.

टैग्स