ब्रेकिंग
सुशासन दिवस पर JDU में घमासान! औरंगाबाद में मंच पर भिड़े नेता, नाम नहीं लिया तो भड़के युवा जिलाध्यक्ष, पोस्टर से डिप्टी CM भी गायब✦जमीन-फ्लैट.. सोने के सिक्कों के दस्तावेज.. बैंकों में 50 लाख से अधिक जमा, भ्रष्ट SDM और इंजीनियर पति के 7 ठिकानों से SVU की रेड में और क्या मिला?✦एक्शन में निशांत की टीम: पटना के 2 बड़े होटलों के किचन में मिला नकली पनीर, गंदगी और जंग लगे डिब्बे देख अधिकारी हैरान; 3 दिन के लिए सील✦Bihar News: आज के दिन ही नीतीश कुमार ने CM पद की ली थी शपथ, ये दिग्गज तब भी 'मंत्री' थे... 21 साल बाद आज भी हैं, दो को छोड़ दें तो सारे नए चेहरे...✦अराजकता : सरकार ने प्रोन्नत DTO's को सचिवालय में शोभा की वस्तु बनाया ! न पोस्टिंग मिली न काम...अब वेतन भी हो गया बंद, मंत्री-सचिव के सामने गुहार भी बेअसर✦सुशासन दिवस पर JDU में घमासान! औरंगाबाद में मंच पर भिड़े नेता, नाम नहीं लिया तो भड़के युवा जिलाध्यक्ष, पोस्टर से डिप्टी CM भी गायब✦जमीन-फ्लैट.. सोने के सिक्कों के दस्तावेज.. बैंकों में 50 लाख से अधिक जमा, भ्रष्ट SDM और इंजीनियर पति के 7 ठिकानों से SVU की रेड में और क्या मिला?✦एक्शन में निशांत की टीम: पटना के 2 बड़े होटलों के किचन में मिला नकली पनीर, गंदगी और जंग लगे डिब्बे देख अधिकारी हैरान; 3 दिन के लिए सील✦Bihar News: आज के दिन ही नीतीश कुमार ने CM पद की ली थी शपथ, ये दिग्गज तब भी 'मंत्री' थे... 21 साल बाद आज भी हैं, दो को छोड़ दें तो सारे नए चेहरे...✦अराजकता : सरकार ने प्रोन्नत DTO's को सचिवालय में शोभा की वस्तु बनाया ! न पोस्टिंग मिली न काम...अब वेतन भी हो गया बंद, मंत्री-सचिव के सामने गुहार भी बेअसर

कांग्रेस ने बाबा साहब का अपमान किया, भाजपा ने 'भारत रत्न' का सम्मान दिलाया

मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि कांग्रेस खुद को बाबा साहेब का अनुयायी बताती है, लेकिन उसके शासनकाल में अंबेडकर जी को सम्मान नहीं मिला। पासवान ने दावा किया कि बाबा साहेब को सही सम्मान देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने ही किया है।

बिहार न्यूज
कांग्रेस पर साधा निशाना
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने देशभर में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। इस संबंध में बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मंत्री लखेंद्र पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी।


बिहार सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान ने बताया कि अंबेडकर जयंती केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि इसे पूरे 20 दिनों तक मनाया जाएगा। इस दौरान बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।


उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को बीजेपी के सभी कार्यालयों में विशेष कार्यक्रम होंगे। इसके अलावे अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा पटना के बापू सभागार में भी एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हो सकते हैं। वही उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी शामिल होंगे। पूरे बिहार में बाबा साहेब की प्रतिमाओं को सजाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।


मंत्री लखेंद्र पासवान ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया और उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि 1954 के चुनाव में कांग्रेस ने उनके खिलाफ उम्मीदवार खड़ा कर उन्हें हराने का प्रयास किया और लंबे समय तक उन्हें प्रताड़ित किया।


मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि कांग्रेस खुद को बाबा साहेब का अनुयायी बताती है, लेकिन उसके शासनकाल में अंबेडकर जी को सम्मान नहीं मिला। पासवान ने दावा किया कि बाबा साहेब को सही सम्मान देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने ही किया है। अंत में उन्होंने कहा कि जो लोग बाबा साहेब का अपमान करते हैं, वे न तो बिहार के हित में हैं और न ही देश के हित में है। बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।