ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

अमर शहीद वैकुण्ठ शुक्ल की शहादत दिवस, भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट ने दी श्रद्धांजलि

PATNA: भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के तत्वावधान में आज पटना के आशियाना नगर फेज-1 में अमर शहीद वैकुण्ठ शुक्ल जी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।

अमर शहीद वैकुण्ठ शुक्ल की शहादत दिवस, भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट ने दी श्रद्धांजलि
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के तत्वावधान में आज पटना के आशियाना नगर फेज-1 में अमर शहीद वैकुण्ठ शुक्ल जी के  शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने शहीद वैकुण्ठ शुक्ल को श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। 


श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य रूप से फ्रंट के अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा,उपाध्यक्ष डॉ. श्यामनन्दन शर्मा, अरूण सिंह,महेश्वर प्रसाद सिंह, महासचिव पूर्व विधायक चोकर बाबा, धर्मवीर शुक्ला, राजेश सिंह, पीएन सिंह आजाद, शिशिर कौन्डिल्य, प्रबोध सिंह,धर्मेन्द्र धारी सिंह मौजूद रहे।


समारोह में आए लोगों का कहना था कि पूर्व की जितनी भी सरकार आई सभी ने अमर शहीद वैकुण्ठ शुक्ल की शहादत को भुलाने का काम किया है। जबकि वैकुण्ठ शुक्ल जी फांसी पर हंसते हंसते चढ़ने वाले पहले बिहारी शहीद थे। जिन्होंने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की मुखबिरी करने वाले फणीन्द्र नाथ घोष की हत्या कर उसको दंड दिया। उनको गया सेन्ट्रल जेल में 14 मई 1934 को फांसी दी गई थी। इसलिए फ्रंट बिहार सरकार से मांग करता है कि गया सेन्ट्रल जेल का नामकरण अमर शहीद वैकुण्ठ शुक्ल के नाम पर किया जाए। फ्रंट भारत सरकार से मांग करता है कि उनके गाँव जलालपुर के बगल के रेलवे स्टेशन लालगंज का नामकरण उनके नाम पर हो।


उसके पूर्व में सम्पन्न  फ्रंट की कोर कमिटी की बैठक में 8 मई को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित भूमिहार ब्राह्मण सम्मेलन की अभूतपूर्व सफलता के लिए बिहार के कोने-कोने से आए समाज के सभी बन्धुओं को हार्दिक धन्यवाद दिया गया। भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष व बीजेपी के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि आगामी 26 जून को फ्रंट की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी जिसमें आगे की संगठन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। सभी जिलों में जिलास्तरीय भूमिहार सम्मेलन का भी आयोजन होगा।

अमर शहीद वैकुण्ठ शुक्ल की शहादत दिवस, भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट ने दी श्रद्धांजलि


अमर शहीद वैकुण्ठ शुक्ल की शहादत दिवस, भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट ने दी श्रद्धांजलि


अमर शहीद वैकुण्ठ शुक्ल की शहादत दिवस, भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट ने दी श्रद्धांजलि

अमर शहीद वैकुण्ठ शुक्ल की शहादत दिवस, भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट ने दी श्रद्धांजलि                                  

टैग्स