ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद से बीजेपी MLC देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश के लिए खाली किया सीट Bihar Teacher News: बिहार के इन शिक्षकों को अब नहीं मिलेगा भत्ता, नया नियम लागू; गड़बड़ी मिली तो नपेंगे हेडमास्टर साहबखेसारी लाल का बड़ा संदेश, Gen-Z से बोले... अब इस मुद्दे पर करिए आंदोलन, तभी आएगा बदलावबांकीपुर में भाजपा की जीत तय, अजय आलोक ने किया दावा, कहा..फर्जी सर्वे और अराजकता फैलाने की कोशिश, अब मुखिया का चुनाव लड़े प्रशांत किशोरचोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचाबिहार विधान परिषद से बीजेपी MLC देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश के लिए खाली किया सीट Bihar Teacher News: बिहार के इन शिक्षकों को अब नहीं मिलेगा भत्ता, नया नियम लागू; गड़बड़ी मिली तो नपेंगे हेडमास्टर साहबखेसारी लाल का बड़ा संदेश, Gen-Z से बोले... अब इस मुद्दे पर करिए आंदोलन, तभी आएगा बदलावबांकीपुर में भाजपा की जीत तय, अजय आलोक ने किया दावा, कहा..फर्जी सर्वे और अराजकता फैलाने की कोशिश, अब मुखिया का चुनाव लड़े प्रशांत किशोरचोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

बांकीपुर में भाजपा की जीत तय, अजय आलोक ने किया दावा, कहा..फर्जी सर्वे और अराजकता फैलाने की कोशिश, अब मुखिया का चुनाव लड़े प्रशांत किशोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर विपक्ष और प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए दावा किया कि भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी और फर्जी सर्वे के जरिए मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिश की गई।

बिहार न्यूज
प्रशांत किशोर पर हमला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर विपक्षी दलों और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर की जनता ने एक बार फिर भाजपा के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है।


अजय आलोक ने कहा कि बांकीपुर की जनता का दिल भारतीय जनता पार्टी के साथ है और चुनाव में मतदाताओं ने इसे फिर साबित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस, राजद और वाम दलों ने मिलकर रणनीति बनाई।


उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कुछ पोलिंग एजेंट मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे। प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस चुनाव में उनका रवैया पूरी तरह अलग था और उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर एक बार भी हमला नहीं बोला। अजय आलोक ने इसे विपक्ष के बीच कथित ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का संकेत बताया।


फर्जी सर्वेक्षणों का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मतदान समाप्त होने के कुछ ही मिनटों बाद विभिन्न सर्वे सामने आने लगे, जबकि भाजपा का पोलिंग फीडबैक देर रात तक प्राप्त हुआ। उनके अनुसार सोशल मीडिया पर वोट प्रतिशत को लेकर भ्रामक दावे किए गए।


भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान कुछ लोगों ने बूथों पर अराजकता फैलाने की कोशिश की और भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रलोभन देने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से भाजपा ने कई शिकायतें कीं, जबकि राजद की ओर से कोई औपचारिक शिकायत नहीं की गई।


अजय आलोक ने दावा किया कि बांकीपुर में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे। उन्होंने कहा कि परिणाम आने के बाद विपक्ष हार का ठीकरा भाजपा, प्रशासन और चुनावी व्यवस्था पर फोड़ने की कोशिश करेगा।


प्रशांत किशोर पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति से बिहार में अराजकता का माहौल पैदा हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ परिवारों का चुनावी लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया और चुनाव परिणाम के बाद ऐसे लोग जनता के बीच नजर नहीं आएंगे।


अंत में अजय आलोक ने कहा कि बिहार में जल्द ही नगर निकाय और पंचायत चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने प्रशांत किशोर से आग्रह किया कि यदि उन्हें जनता का समर्थन प्राप्त है तो वे स्थानीय स्तर पर चुनाव लड़कर अपनी लोकप्रियता साबित करें।


अजय आलोक ने कहा कि बांकीपुर की जनता को धन्यवाद देता हूं, बांकीपुर की जनता ने एक फिर साबित कर दिया कि उनका दिल भारतीय जनता पार्टी में बसता है। इस बार बांकीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी भारी बहुमत से जीत हासिल करने जा रही है। इसके लिए बीजेपी के तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं  की तरफ से बांकीपुर की जनता को बधाई और धन्यवाद देता हूं। 


इस पूरे चुनाव में आरजेडी के युवराज तेजस्वी यादव गायब रहे। अंतिम दो दिन में अवतरित हुए। आरजेडी राजनीतिक वजूद खो चुकी है। वही जनसुराज के बारे में कहा कि जीत का फेक सर्वे लाकर लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम किया। चुनाव खत्म होने के दो मिनट बाद ही सर्वे रिपोर्ट को जारी कर दिया गया। जन सुराज ने चुनाव में धन बल बाहूबल का इस्तेमाल किया। लेकिन बीजेपी पूर्ण बहुमत से जीतने जा रही है। 3 अगस्त को सबकुछ क्लीयर हो जाएगा। 


उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता से कहना चाहूंगा कि सियार के चक्कर में मत आईए। बहुत लोग सियार के चक्कर में आए होंगे। बदलाव करेंगे, बदलाव करेंगे कह रहे थे। ये करोना वायरस यह एक ही चीज का बदलाव कर सकता है बर्बादी का। बहुत मुश्किल से पिछले बीस साल में बिहार बर्बादी के रास्ते से बाहर निकला है। इस आदमी की सोच में अराजकता है। ये हर आदमी का इस्तेमाल करता है। 


नीतीश जी के वीडियो को इन्होंने एआई का वीडियो बता दिया। चुनाव के बाद ये बिहार से गायब हो जाएंगे। इनको जनता से मतलब नहीं है। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। ये चुनाव तो हो गया अगला चुनाव पंचायत और नगर निकाय का चुनाव है। अजय आलोक ने प्रशांत किशोर को प्रखर कुटिल कहकर संबोधित किया और उनसे यह आग्रह किया कि अब वो मुखिया का चुनाव लड़ें। यह सलाह देते हुए अजय आलोग ने प्रशांत किशोर से कहा कि आप यदि मुखिया का चुनाव लड़ेंगे तब बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता आपको 100 रुपया चंदा देगा। 

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट