ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

ऐश्वर्या के सामान की मजिस्ट्रेट के सामने बनी लिस्ट, किसके पास जाएगा सामान...कोर्ट करेगा तय

PATNA: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने अपनी बहू ऐश्वर्या का जो सामान उनके मायके भेजवा दिया था, वो तीन दिनों के बाद चंद्रिका राय के आवास से हटाया गया. चंद्रिका राय के घर के सामने तीन

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने अपनी बहू ऐश्वर्या का जो सामान उनके मायके भेजवा दिया था, वो तीन दिनों के बाद चंद्रिका राय के आवास से हटाया गया. चंद्रिका राय के घर के सामने तीन दिनों से खड़ी दोनों पिकअप वैन को जबरन हटाकर शास्त्रीनगर थाने पहुंचा दिया गया. दो वैन पर लादकर ऐश्वर्या का जो सामान भेजा गया था, उसकी पूरी लिस्ट बन गई है.


शास्त्रीनगर थाने में मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार की निगरानी में सभी सामान की लिस्ट तैयार की गई है. इन सामानों में पलंग, सोफा सेट, एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, अलमारी, टेबल, टोस्टर, साड़ी, आयरन, लहंगा, बर्तन, चूड़ी के अलावा कई सामान हैं. करीब तीन घंटे में पूरे सामान की लिस्ट बनाई गई है जिसकी वीडियोग्राफी भी की गई है.


वहीं अब कोर्ट ये तय करेगा कि ऐश्वर्या का सामान राबड़ी देवी के आवास पर वापस जाएगा या फिर चंद्रिका राय अपने पास इस सामान को रखेंगे. वहीं चंद्रिका राय की तरफ से जो केस दर्ज कराया गया है, पुलिस उसकी जांच कर रही है. आपको बता दें कि 26 दिसंबर को राबड़ी देवी ने बहू ऐश्वर्या का सामान अपने आवास से निकालकर दो पिकअप वैन पर लोड करके बहू ऐश्वर्या के मायके भेज दिया था. लेकिन दोनों पिकअप पर लोड सामान को उतारने के लिए चंद्रिका राय तैयार नहीं हुए. तीन दिनों तक चंद्रिका राय के घर के बाहर खड़ी गाड़ी को आखिरकार थाने पहुंचाया गया.


टैग्स