ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, पटना में उड़ान भरने ही वाला था इंडिगो का विमान, तभी हो गया कुछ ऐसा कि ....

PATNA : पटना एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले इंडिगो के विमान (संख्या 6ई-342) में अचानक खराबी आ गई और विमान के बाएं इंजन से ईंधन का रिसाव होने लगा। उड़ान से प

एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, पटना में उड़ान भरने ही वाला था इंडिगो का विमान, तभी हो गया कुछ ऐसा कि ....
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पटना एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले इंडिगो के विमान (संख्या 6ई-342) में अचानक खराबी आ गई और विमान के बाएं इंजन से ईंधन का रिसाव होने लगा। उड़ान से पहले एयरपोर्ट पर जांच के दौरान समय रहते इसका पता चल गया और इसका निदान कर लिया गया। वरना एक बड़ा विमान हादसा हो सकता था।


मिली जानकारी के मुताबिक़, विमान उड़ान भरने ही वाला था और यात्रियों की बोर्डिंग प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। लेकिन, विमान के इंजन से ईंधन के रिसाव का पता चल गया। एयरपोर्ट पर तैनात इंजीनियरों ने रिसाव को रोकने की कोशिश शुरू कर दी। लेकिन, देर रात तक इसे ठीक नहीं किया जा सका। 


वहीं,यात्रियों को जैसे ही विमान में खराबी का पता चला, वे उग्र हो गए। यात्रियों ने टर्मिनल बिल्डिंग के भीतर जमकर हंगामा किया और दूसरे विमान से कोलकाता भेजने की मांग करने लगे। जिसके बाद सीआईएसएफ के जवानों की पहल पर और दूसरा विमान मंगाए जाने का भरोसा मिलने के बाद यात्री शांत हुए। फिलहाल इस विमान को पटना एयरपोर्ट पर ग्राउंडेड कर दिया गया है।


उधर, कोलकाता जाने वाले यात्रियों के लिए विमानन कंपनी ने कोलकाता से दूसरा विमान मंगवाया। रात साढ़े ग्यारह बजे दूसरा विमान पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा। जिससे रात 12.17 बजे यात्री कोलकाता रवाना हों गए। पटना-कोलकाता विमान से कुल 181 यात्रियों को कोलकाता जाना था। कुल 181 यात्रियों में से आठ को कोलकाता पहुंचने के बाद बेंगलुरु जाना था। उन आठ यात्रियों को अहमदाबाद जा रहे इंडिगो के विमान से भेज दिया गया। अहमदाबाद से दूसरे विमान से उन्हें बेंगलुरु भेजा जाएगा। कुछ यात्री दिल्ली, मुंबई की फ्लाइट से भी रवाना किए गए। अंत में बचे 158 यात्रियों को कोलकाता से आए फेरी फ्लाइट से कोलकाता भेजा गया। इस वाकये की वजह से पटना एयपोर्ट पर घंटों अफरातफरी की स्थिति बनी रही।


बताते  चलें कि इससे पहले मंगलवार को भी पुणे से पटना आने वाले इंडिगो की विमान संख्या- 6ई 653 में भी उड़ान से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई थी। विमान को रनवे की ओर ले जाया जा रहा था तभी पायलट को तकनीकी खराबी का सिग्नल कॉकपिट में मिला। विमान को रनवे की ओर से पार्किंग में ले जाया गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद विमान की तकनीकी खराबी दुरुस्त की गई। इस वजह से यह विमान भी दो घंटे की देरी से रात 9.14 बजे पटना पहुंच सका।