ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

एयर एंबुलेंस की सेवा लेने से पहले हो जाएं सावधान! सेना जवान के साथ हुआ कुछ ऐसा कि कंपनी की खुल गई पोल

VAISHALI: अगर आप पटना में एयर एंबुलेंस की सेवा लेने वाले हैं तो सावधान हो जाएं। कंपनी के मनमाना का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके कारण सेना के रिटायर्ड जवान की मौत तो हुई ही

एयर एंबुलेंस की सेवा लेने से पहले हो जाएं सावधान! सेना जवान के साथ हुआ कुछ ऐसा कि कंपनी की खुल गई पोल
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI: अगर आप पटना में एयर एंबुलेंस की सेवा लेने वाले हैं तो सावधान हो जाएं। कंपनी के मनमाना का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके कारण सेना के रिटायर्ड जवान की मौत तो हुई ही, साथ ही अब कंपनी के तरफ से पैसे भी नहीं लौटाए जा रहे। मृतक सेना के बेटे का आरोप है कि कंपनी ने ना तो सेवा दी और ना ही पैसे लौटा रही है। 


मृतक रिटायर आर्मी जवान अजय तिवारी हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर के रहने वाले थे। पिता की मौत हो जाने के बाद उनके बेटे ने कंपनी की पोल खोल दी है। उन्होंने बताया कि उनके पिता अजय तिवारी को लीवर में कोई बीमारी थी। हाजीपुर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। यहां में उनकी तबियत लगातार बिगड़ती ही जा रही थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली ले जाने को कहा। इसके बाद तुरंत एयर एंबुलेंस प्रोवाइडर कंपनी से बुकिंग कराई गई। कंपनी ने तत्काल पैसा जमा कराने के लिए कहा। अजय तिवारी के परिवार वालों ने जैसे-तैसे 5 लाख 65 हजार रुपये जमा किया। इसके बाद जो हुआ उसे यकीन कर पाना आसान नहीं होगा। 


कंपनी से तय हुआ कि 25 जून को रात 9:30 बजे तक एयर एंबुलेंस दिल्ली जाएगी। लेकिन जब अजय के बेटे ने रात 8:00 बजे कॉल किया तो कंपनी ने मौसम का हवाला देते हुए एंबुलेंस की सेवा रद्द कर दी। इसी रात लगभग एक बजे अजय तिवारी ने दम तोड़ दिया। हैरानी की बात तो ये है कि इतना कुछ हो जाने के बावजूद कंपनी पैसे रिफंड नहीं कर रही। फिलहाल पटना के शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। 

टैग्स