ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरे की स्थिति गंभीर

PATNA : राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव NH 30 मुख्य मार्ग पटना-आरा नया पुल के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दूसरा व्यक्

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरे की स्थिति गंभीर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव NH 30 मुख्य मार्ग पटना-आरा नया पुल के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. मृतक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के आर्य समाज रोड निवासी शिव शंकर के 30 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार उर्फ काशी के रूप में की गई है. वहीं जख्मी युवक रंजीत कुमार बताया जा रहा है. 


जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से कोईलवर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान परेव के पास नए कोइलवर पुल के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठा युवक सड़क पर गिर गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक चला रहा रंजीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. 


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना बिहटा पुलिस को दी गई जिसके बाद बिहटा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. आगे की जांच की जा रही है.