ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Agnipath Protest को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, कई जिलों में 2 दिन के लिए इंटरनेट और मोबाइल सेवा बंद

PATNA : अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में मचे भारी बवाल के बीच इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए बिहार के कई जिलों में इंटरनेट और टेलीफोन मोबाइल

Agnipath Protest को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, कई जिलों में 2 दिन के लिए इंटरनेट और मोबाइल सेवा बंद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में मचे भारी बवाल के बीच इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए बिहार के कई जिलों में इंटरनेट और टेलीफोन मोबाइल सेवा को बंद कर दिया है। बिहार के जिन जिलों में अगले 48 घंटों के लिए इंटरनेट और टेलीकॉम सेवाएं बंद रहेंगी उनमें कैमूर,भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली और सारण शामिल है। इन जिलों में 17 जून की दोपहर 2:00 बजे से 19 जून तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। साथ ही साथ सोशल मीडिया एप्लीकेशन भी प्रभावित रहेगा।


यह पहला मौका है जब सरकार ने एक साथ बिहार के कई जिलों में इंटरनेट और टेलीफोन मोबाइल सेवा को बंद करने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले के मुताबिक एक साथ 12 जिलों में इंटरनेट, टेलीफोन मोबाइल सेवा के साथ सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म को दो दिनों के लिए बंद कर दिया है। बिहार सरकार के गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक अगले 48 घंटों के लिए इंटरनेट और टेलीकॉम सेवाएं बंद रहेंगी उनमें कैमूर,भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली और सारण में इंटरनेट और टेलीफोन मोबाइल सेवा को बंद कर दिया गया है।


अग्निपथ स्कीन को लेकर बिहार के विभिन्न जिलों में जारी उपद्रव को देखते हुए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले के बाद फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, क्यू क्यू, वीचैट, क्यूजोन,ट्यूबलर, गुगल प्लस, वायडू, स्काइप, वीवर, लाइन, स्नैपचैट, पिंट्रेस्ट, टेलीग्राम, रेडिट, यूट्यूब अपलोड समेत कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म 12 जिलों में दो दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं।


Agnipath Protest को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, कई जिलों में 2 दिन के लिए इंटरनेट और मोबाइल सेवा बंद


Agnipath Protest को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, कई जिलों में 2 दिन के लिए इंटरनेट और मोबाइल सेवा बंद

टैग्स