ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

Agnipath Protest : बंद के दौरान शुरू हुआ उपद्रव, जहानाबाद में बस को किया आग के हवाले

PATNA : केंद्र की अग्निपथ से योजना के विरोध में बुलाए गए बंद के दौरान अब सड़क पर उपद्रव दिखने लगा है, हालांकि प्रशासन ने आज पिछले 3 दिनों की अपेक्षा थोड़ी मुस्तैदी में नजर आ रहा है

Agnipath Protest : बंद के दौरान शुरू हुआ उपद्रव, जहानाबाद में बस को किया आग के हवाले
Editor
3 मिनट

PATNA : केंद्र की अग्निपथ से योजना के विरोध में बुलाए गए बंद के दौरान अब सड़क पर उपद्रव दिखने लगा है, हालांकि प्रशासन ने आज पिछले 3 दिनों की अपेक्षा थोड़ी मुस्तैदी में नजर आ रहा है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी छात्र सड़क पर उतर गए हैं। ज्यादातर जिलों में इंटरनेट सेवा बाधित रहने की वजह से वीडियो और तस्वीरें सामने नहीं आ पा रही है लेकिन फर्स्ट बिहार के संवाददाताओं की तरफ से दी गई जानकारी में यह बताया गया है कि बंद का व्यापक असर दिख रहा है। शुक्रवार को बिहार में जो हंगामा हुआ उसे देखते हुए लोगों ने आज बंद में बाहर नहीं निकलने का फैसला किया है और यही वजह है कि सड़कों पर यातायात आम दिनों की अपेक्षा कम है। 


बंद के दौरान उपद्रव की पहली खबर जहानाबाद से सामने आई है। जहानाबाद में प्रदर्शनकारी छात्रों ने एक बस को आग के हवाले कर दिया है बस के पास खड़ी एक ट्रक में भी उपद्रवियों ने आग लगा दी है। घटना जहानाबाद टेहटा ओपी की है। पटना–गया सड़क मार्ग के रेलवे गुमटी के पास खड़ी बस को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया। इसके बाद जहानाबाद के डीएम और एसपी तुरंत मौके पर पहुंचे हैं किसी तरह हालात को काबू में लिया गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया है। इस पत्थरबाजी में आरोपी के प्रभारी धीरज कुमार घायल हो गए हैं। 


छपरा, बेगूसराय, दरभंगा से जो खबर सामने आई है यहां प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह चौकस नजर आ रहा है। बक्सर में स्टेशन परिसर की सुरक्षा बढ़ाई गई है जबकि लखीसराय में प्रदर्शनकारियों ने यातायात को बाधित कर दिया है। कैमूर और रोहतास जिले में भी प्रदर्शनकारी एनएच पर उतरे हैं लेकिन अब तक यहां से कोई अप्रिय घटना की खबर सामने नहीं आई है। सभी जिलों के डीएम और एसपी छात्रों से शांति बरतने की अपील कर रहे हैं।

टैग्स