ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

'अग्निपथ' के विरोध का रेलवे के परिचालन पर असर, फंसे यात्रियों के लिए पूमरे ने चलाया स्पेशल ट्रेन

PATNA: केंद्र की सेना में भर्ती के लिए ‘अग्निपथ’ स्कीम के खिलाफ बिहार के विभिन्न हिस्सों में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। आक्रोशित युवाओं का उग्र प्रदर्शन लगातार आज चौ

'अग्निपथ' के विरोध का रेलवे के परिचालन पर असर, फंसे यात्रियों के लिए पूमरे ने चलाया स्पेशल ट्रेन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: केंद्र की सेना में भर्ती के लिए ‘अग्निपथ’ स्कीम के खिलाफ बिहार के विभिन्न हिस्सों में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। आक्रोशित युवाओं का उग्र प्रदर्शन लगातार आज चौथे दिन भी जारी रहा। आज इनके समर्थन में बिहार बंद का आह्वान कर दिया गया था। राजद के नेतृत्व में महागठबंधन समेत कई विपक्षी दलों के साथ-साथ विभिन्न छात्र यूनियन की तरफ से बिहार बंद का आह्वान किया गया था। शनिवार को मसौढ़ी, जहानाबाद और रोहतास में पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ की घटना हुई। इस दौरान ट्रेनों के परिचालन पर भी खासा असर पड़ा। वही फंसे यात्रियों की सुविधाओं के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। झाझा,पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. एवं धनबाद से स्पेशल ट्रेन का परिचालन 19 और 20 जून को किया जाएग। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी।


पूर्व मध्य रेलवे झाझा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और धनबाद से स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगा जो इस प्रकार है। 1. गाड़ी संख्या 02214 झाझा-शालीमार स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को 23.40 बजे झााझा से प्रस्थान कर 20.06.2022 को  05.45 बजे शालीमार पहुंचेगी। 2. गाड़ी संख्या 07609 डीडीयू-पूर्णा स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 21.00 बजे खुलकर  21.06.2022 को 03.30 बजे पूर्णा पहुंचेगी।


3. गाड़ी संख्या 02296 डीडीयू-बेंगलूरू स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 23.25 बजे खुलकर 21.06.2022 को 16.25 बजे बेंगलूरू पहुंचेगी। 4. गाड़ी संख्या 02742 डीडीयू-वास्को डी गामा स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 21.50 बजे खुलकर 21.06.2022 को 10.30 बजे वास्को डी गामा पहुंचेगी।


5. गाड़ी संख्या 01034 डीडीयू-पुणे स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 23.40 बजे खुलकर  21.06.2022 को 02.15 बजे पुणे पहुंचेगी। 6. गाड़ी संख्या 02792 डीडीयू-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 20.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 06.00 बजे खुलकर 21.06.2022 को 11.30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी ।


7. गाड़ी संख्या 08623 धनबाद-हटिया स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को धनबाद से 23.00 बजे खुलकर 20.06.2022 को 04.30 बजे हटिया पहुंचेगी। 8. गाड़ी संख्या 08420 धनबाद-पुरी स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को धनबाद से 23.30 बजे खुलकर 20.06.2022 को 14.15 बजे पुरी पहुंचेगी ।




टैग्स