ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार के 20 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, बक्सर में सबसे अधिक 42.4 डिग्री तापमान रहा

PATNA : बिहार में अगले दो दिन गर्म हवाएं चलेंगी. अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. बिहार के दक्षिणी भाग में आ रही पछुआ हवा का प्रसार बढ़ता जा रहा है.

बिहार के 20 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, बक्सर में सबसे अधिक 42.4 डिग्री तापमान रहा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अगले दो दिन गर्म हवाएं चलेंगी. अगले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. बिहार के दक्षिणी भाग में आ रही पछुआ हवा का प्रसार बढ़ता जा रहा है. इसके प्रभाव से शनिवार और रविवार को 20 जिलों में लू की स्थित रहेगी. बक्सर, भोजपुर, पटना, नालंदा, बेगूसराय, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ, अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर में लू की चेतावनी जारी की गई है.  


मौसमविदों का कहना है कि मौसम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए 15 अप्रैल तक दक्षिण बिहार के जिलों में लू से राहत के आसार नहीं हैं. दूसरी ओर उत्तर बिहार में पारा सामान्य से एक दो डिग्री ऊपर रहेगा.


अब तक सूबे के आठ जिले लू की चपेट में थे लेकिन गर्म पछुआ हवा का प्रसार बढ़ने और जिलों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान करेगी. उधर, शुक्रवार को भी राज्य में बक्सर सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया. बक्सर पूरी तरह हीट वेव की चपेट में रहा, जबकि गया में भी अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री रहने से यहां लू की स्थिति रही. शेखपुरा, औरंगाबाद में भी शुक्रवार को 40 के पार रहा.


वहीं पुरवा हवा की वजह से शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम पारे में आंशिक गिरावट से राहत मिली है. पटना में भी रात में पुरवा का प्रभाव बना जो शुक्रवार सुबह तक प्रभावी रहा. चार दिन पहले भी इसी तरह की स्थिति बन रही थी. पुरवा के प्रभाव से आंशिक बादलों के छाने से पटना का अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि दिन के दस बजे के बाद फिर से पछुआ बहने से दोपहर में मौसम गर्म रहा. पटना का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया.

टैग्स