ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

एक ही युवती से शादी करना चाहते थे 2 युवक, जमकर हुई फायरिंग, 1 को लगी गोली

PATNA: पटना के बाढ़ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल एक ही युवती से दो युवक प्यार करते थे, और दोनों ही उस से शादी करना चाहते थे. जिसके लिए दोनों युवकों ने अपने तरफ से प्रय

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA: पटना के बाढ़ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल एक ही युवती से दो युवक प्यार करते थे, और दोनों ही उस से शादी करना चाहते थे. जिसके लिए दोनों युवकों ने अपने तरफ से प्रयास किया, आखिरकार लड़की के परिजनों ने उन्हीं में से एक युवक से लड़की की शादी करा दी, जिसके बाद रविवार को जमकर बवाल हुआ. 

लड़की की शादी दूसरे युवक के साथ हो जाने को लेकर उपजे विवाद में बाढ़ थाने के पुराईबाग गांव में दो पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग की गई. इस दौरान एक 65 साल के वृद्ध को गोली लग गई और वह गंभीर रुप से घायल हो गया. 

बताया जाता है कि पुराईबाग गांव के दो युवक एक ही लड़की से शादी करना चाहते थे, पर एक युवक की इच्छा के खिलाफ दूसरे युवक के साथ लड़की की शादी हो गई. इस बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था. इसी को लेकर रविवार को दोनों पक्ष भिड़ गए और फायरिंग शुरू हो गई. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.