ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Patna News: सड़क पर खुदे गड्ढे में फिर हुआ हादसा, स्कूटी और बाइक सवार गिरे

Patna News: पटना के राजीव नगर में सड़कों पर खुदे गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। आए दिन इन गड्ढों में वाहन गिरने की घटनाएँ हो रही हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। हाल ही में एक और हादसा हुआ |

 पटना, Patna, राजीव नगर, Rajeev Nagar, सड़क हादसा, Road Accident, गड्ढा, Pothole, स्कूटी सवार, Scooty Rider, बाइक सवार, Bike Rider, नाला निर्माण, Drain Construction, ठेकेदार, Contractor, पटना नगर निगम
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

 Patna News: पटना के राजीव नगर में नाला निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों की वजह से लगातार दुर्घटनाएँ हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को फिर एक हादसा हुआ, जब एक बाइक और स्कूटी सवार गड्ढे में गिरकर घायल हो गए।यह हादसा इलाके में गुस्से का कारण बना, क्योंकि एक ही दिन में दो दुर्घटनाएँ हुईं। हादसे के दौरान, जैसे ही दो बहनें गड्ढे में गिरीं, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें बाहर निकाला।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

राजीव नगर में इस तरह की दुर्घटनाएँ आम हो गई हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों में निर्माण एजेंसी को लेकर असंतोष बढ़ रहा है। करीब एक हफ्ते पहले भी इसी क्षेत्र में एक ई-रिक्शा पानी भरे गड्ढे में गिर गई थी, जिसमें नाबालिग बच्चे सवार थे। लोगों की सतर्कता के चलते बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन इस घटना से कोई सबक नहीं लिया गया। अब, फिर से एक ऐसा ही हादसा सामने आया है।

भारी जुर्माने के बावजूद नहीं सुधरे ठेकेदार

आपको बता दे कि ई-रिक्शा हादसे के बाद पटना नगर निगम ने नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत कार्यरत एक ठेकेदार पर 5.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। हाल ही में इसी प्रोजेक्ट के तहत खोदे गए गड्ढे में एक और ई-रिक्शा गिर गई, जिसमें शानू नाम का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना राजीव नगर रोड नंबर 23 पर हुई, जहां पाइप बिछाने के लिए खुदाई की गई थी, लेकिन उसे ठीक से ढका नहीं गया था। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चे को बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बावजूद, निर्माण एजेंसी और प्रशासन की लापरवाही जारी है, जिससे लोग गुस्से में हैं और मांग कर रहे हैं कि ऐसे हादसों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएँ।