ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

अब संविदा कर्मियों को देना होगा संपत्ति का ब्योरा, राज्य सरकार का फरमान

PATNA : राज्य में काम कर रहे संविदा कर्मियों के लिए नीतीश सरकार ने एक के नया फरमान जारी कर दिया है. राज्य के सरकारी कर्मियों की तरह अब संविदा या नियोजित कर्मियों को भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना ह

अब संविदा कर्मियों को देना होगा संपत्ति का ब्योरा, राज्य सरकार का फरमान
Anamika
2 मिनट

PATNA : राज्य में काम कर रहे संविदा कर्मियों के लिए नीतीश सरकार ने एक के नया फरमान जारी कर दिया है. राज्य के सरकारी कर्मियों की तरह अब संविदा या नियोजित कर्मियों को भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना होगा. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर गाइडलाइन जारी किया था और अब ग्रामीण विकास विभाग बिहार रूरल डेवलपमेंट सोसायटी में इसका आदेश जारी कर दिया है.

बिहार रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी ने जो आदेश जारी किया है उसके मुताबिक 6 और दायित्वों का विवरण समर्पित करने के लिए बीआरडीएसएचआरएमएस रिपोर्ट के पर्सनल डिटेल भाग में ऐसेट डिक्लेरेशन फॉर्म उपलब्ध कराया गया है. सभी संविदा और नियोजित कर्मियों को यह फॉर्म आवश्यक रूप से भरना होगा. फरवरी के अंत तक के संविदा कर्मियों और नियोजित कर्मियों को अपनी संपत्ति का ब्यौरा अनिवार्य तौर पर देना होगा.

इतना ही नहीं संविदा और नियोजित कर्मियों को वित्तीय वर्ष के अनुसार बैंक फाइनेंसियल संस्था या किसी अन्य जगह से लिए गए लोन की जानकारी भी देनी होगी. साथ-साथ यह भी बताना होगा कि लोन की कितनी राशि जमा की जा चुकी है और कितनी बाकि  है. यह सारी जानकारी वेब पोर्टल पर उपलब्ध फॉर्म के अंदर ही देनी होगी. संविदा कर्मियों के लिए जॉब फॉर्म जारी किया गया है उसमें राज्य सरकार की देनदारी से जुड़ी जानकारी जैसे बिजली बिल आदि के बारे में भी एक कॉलम में जानकारी मांगी गई है.