ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

अब नहीं काटना होगा रजिस्ट्री ऑफिस का चक्कर, ऑनलाइन मिलेंगे जमीन के कागजात

PATNA : बिहार में निबंधन विभाग ने अब जमीन की खरीद-बिक्री करने वालों का काम आसान कर दिया है. अब जमीन की रजिस्ट्री के दो से तीन दिन बाद ही कागजात ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं. यानी कि अब

अब नहीं काटना होगा रजिस्ट्री ऑफिस का चक्कर, ऑनलाइन मिलेंगे जमीन के कागजात
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में निबंधन विभाग ने अब जमीन की खरीद-बिक्री करने वालों का काम आसान कर दिया है. अब जमीन की रजिस्ट्री के दो से तीन दिन बाद ही कागजात ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं. यानी कि अब लोगों को हर दिन रजिस्ट्री ऑफिस का चक्कर काटने से निजात मिलेगी. 


बता दें कि निबंधन विभाग ने अब रजिस्ट्री के बाद कागजातों को ऑनलाइन उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है. लोग जमीन खरीदने या बेचने के बाद अब इसे ऑनलाइन देख सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्री के बाद दो या तीन दिनों का इंतजार करना होगा. यहां से अपने कागजातों को डाउनलोड कर अपने पास भी रख सकते हैं.


इस सुविधा का लाभ लेने के लिए लोगों को निबंधन विभाग के ई सेवा पोर्टल पर जाना होगा. विभाग ने रजिस्ट्री के कागजात देखने के लिए वेबसाईट पर लिंक दिया है. यहां आवेदक को अपना अप्वाइमेंट रेफरेंस नंबर और अपना मोबाईल नंबर मुहैया कराना होगा. जो अप्वाइमेंट रेफरेंस नंबर उन्हे रजिस्ट्री के दौरान मिला होगा. जिसके बाद आवेदक अपना कागजात ऑनलाईन चेक कर सकेंगे.