ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

सावधान: हवा में दस मीटर तक फैल सकता है कोरोना वायरस, नये रिसर्च में मिली जानकारी

PATNA : कोरोना से बचने के लिए दो गज की दूरी बनाकर रहना ही पर्याप्त नहीं रह गया है. नया रिचर्स ये कह रहा है कोरोना वायरस हवा में दस मीटर तक फैल सकता है. केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञ

सावधान: हवा में दस मीटर तक फैल सकता है कोरोना वायरस, नये रिसर्च में मिली जानकारी
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना से बचने के लिए दो गज की दूरी बनाकर रहना ही पर्याप्त नहीं रह गया है. नया रिचर्स ये कह रहा है कोरोना वायरस हवा में दस मीटर तक फैल सकता है. केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ने ये चेतावनी जारी की है. 

केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय की ओर से जारी ताजा दिशा निर्देश में ये आशंका जतायी गयी है. प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एक बार फिर सरल तरीके से दिशा निर्देश जारी किये हैं. इसमें कहा गया है कि कोराना वायरस धूलकणों के साथ मिलकर हवा में दस मीटर की दूरी तक फैल सकता है. इसके पीछे लांसेट स्टडी का हवाला दिया गया है.

केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय से जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति के छींकने, खांसने से ड्रॉपलेट दो मीटर की दूरी तक जा सकते हैं. लेकिन ये ड्रॉपलेट हवा के धूल कणों के साथ मिलकर दस मीटर की दूरी तक जा सकते हैं औऱ उतनी दूरी पर खडे व्यक्ति को भी संक्रमित कर सकते हैं.

केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार की नयी एडवायजरी में कहा गया है कि खुली हवादार जगह में लोगों के संक्रमित होने का खतरा कम होता है. जिन जगहों पर अच्छा वेंटीलेशन नहीं है, दरवाजे खिडकियां बद हैं वहां संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है. कोरोना से बचाव के लिए मास्क को हर हाल में लगाये रखने की सलाह दी है.

टैग्स