ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

अब दूसरे राज्यों के युवा भी बिहार में बनेंगे शिक्षक: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला

PATNA: बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब बिहार के बाहर के रहने वाले लोग भी बिहार में शिक्षक बन सकेंगे। नई शिक्षक नियुक

अब दूसरे राज्यों के युवा भी बिहार में बनेंगे शिक्षक: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब बिहार के बाहर के रहने वाले लोग भी बिहार में शिक्षक बन सकेंगे। नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली में संशोधन के बाद अब बिहार में शिक्षक बनने के लिए बिहारी होना जरूरी नहीं है। अब देशभर के युवा बिहार में शिक्षक बन सकेंगे।


दरअसल, मंगलवार को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में सरकार ने शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 में संशोधन को स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही कैबिनेट ने 25 प्रस्तावों पर मुहर लगा दी। पहले बिहार में शिक्षक बनने के लिए बिहार का स्थाई निवासी होना अनिवार्य था लेकिन सरकार ने अब शिक्षक भर्ती में बिहार के स्थायी निवासी की अर्हता को खत्म कर दिया है।


सरकार के इस फैसले के बाद अब बिहार में होने वाली शिक्षक नियुक्ति में देशभर के युवा आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि बिहार सरकार द्वारा लाई गई नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली का शिक्षक संघ और अभ्यर्थी लगातार विरोध कर रहे हैं। नई नियमावली के मुताबिक शिक्षक बनने के लिए अभ्यर्थियों को बीपीएससी की परीक्षा देनी होगी, जिसका विरोध हो रहा है।


भारी विरोध के बीच बिहार में एक लाख 70 हजार शिक्षकों की बहाली के लिए सरकार पहले ही नोटिफिकेशन जारी कर चुकी है। 15 जून से इसके लिए आवेदन लिए जा रहे हैं जो 12 जुलाई तक चलेगा। इसी बीच सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सरकार ने शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 में संशोधन को स्वीकृति दे दी है। स्वीकृति के बाद अब बिहार के बाहर के रहने वाले युवा भी शिक्षक बनने के लिए आवेदन दे सकते हैं।