ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

बिहार में बिजली बिल का झाम, 2 महीने का बिल अब एक साथ आएगा

PATNA : बिहार में बिजली कंपनी के आरएपीडीआरपी सर्वर में आई खराबी के बाद अब तक उपभोक्ताओं की परेशानी पूरी तरह से दूर नहीं की जा सकी है। बिजली बिल को लेकर उपभोक्ता अभी भी परेशान

बिहार में बिजली बिल का झाम, 2 महीने का बिल अब एक साथ आएगा
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में बिजली कंपनी के आरएपीडीआरपी सर्वर में आई खराबी के बाद अब तक उपभोक्ताओं की परेशानी पूरी तरह से दूर नहीं की जा सकी है। बिजली बिल को लेकर उपभोक्ता अभी भी परेशान हैं लेकिन अब बिजली कंपनी की तरफ से जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक पटना समेत राज्य के 64 शहरों में रहने वाले 18 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं की ऑन स्पॉट बिलिंग एक बार फिर से शुरू होगी। 29 जुलाई को बिजली कंपनी के आरएपीडीआरपी में खराबी आ गई थी जिसके बाद बिजली बिल जनरेट करने और उसके भुगतान की प्रक्रिया प्रभावित हुई। इस खराबी को पिछले दिनों दूर कर लिया गया।


तकनीकी गड़बड़ी दूर करने के बाद अब पोस्ट पेड उपभोक्ताओं का मीटर रीडिंग ऑन स्पॉट बिलिंग करने का काम एक बार फिर से शुरू होगा। 1 सितंबर से बिलिंग की शुरुआत पेसूके सभी 13 डिवीजन में की जाएगी। इसके अलावा राज्य के 64 शहरों में पोस्टपेड उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग के साथ नया कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।


बिजली कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक उपभोक्ताओं को 2 महीने का बिल अब एक साथ भेजेगा। इसके लिए सर्वर में आई खराबी को बड़ा कारण माना जा रहा है। 35 दिन बाद बिलिंग की शुरुआत होने जा रही है। जुलाई महीने में उपभोक्ताओं की बिलिंग की गई थी। अगस्त में बिल्डिंग का काम बुरी तरह से सर्वर बंद होने के कारण ठप था। बिजली कंपनी 2 महीनों में होने वाली खबर को दो हिस्सों में बांटकर बिलिंग करेगी।

टैग्स