ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

अब बिहार पुलिस के रडार पर होंगे अपराधी, मोबाइल लोकेटर खरीदने की है तैयारी

PATNA : अपराधियों का लोकेशन ट्रेस करने के लिए बिहार पुलिस मोबाइल लोकेटर से लैस होगी. इसके लिए बिहार पुलिस ढाई करोड़ का मोबाइल लोकेटर खरीदने की तैयारी में जुट गई है. बिहार पुलिस के पास म

अब बिहार पुलिस के रडार पर होंगे अपराधी, मोबाइल लोकेटर खरीदने की है तैयारी
Anamika
2 मिनट

PATNA : अपराधियों का लोकेशन ट्रेस करने के लिए बिहार पुलिस मोबाइल लोकेटर से लैस होगी. इसके लिए बिहार पुलिस ढाई करोड़ का मोबाइल लोकेटर खरीदने की तैयारी में जुट गई है. 

बिहार पुलिस के पास मोबाइल लोकेटर होने के बाद अपराधियों का पिन प्वाइंट लोकेशन पता चल जाएगा और पुलिस तत्काल उन्हें गिरफ्तार कर लेगी. अभी मोबाइल लोकेटर उपलब्ध नहीं होने के कारण कई मामलों में काफी कठिनाई होती है लेकिन मोबाइल लोकेटर होने के बाद पुलिस आसानी से संदिग्ध तक पहुंच सकती है.

 बताया जा रहा है कि मोबाइल लोकेटर की कीमत करीब ढाई करोड रुपए है. बिहार पुलिस के पास पहले से रियल टाइम मोबाइल ट्रैकर सिस्टम उपलब्ध है इसके जरिए पुलिस मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे संबंधित व्यक्ति के बारे में पता कर सकती है कि उसका मूवमेंट क्या है और वह कहां कहां से गुजर रहा है. इसके जरिए पुलिस कई मामलों में अपराधी और संदिग्धों को ट्रैक भी करती है लेकिन मोबाइल लोकेटर होने से पिन प्वाइंट लोकेशन पता चल जाएगा कि उस वक्त वह व्यक्ति कहां खड़ा है. पिन प्वाइंट लोकेशन मिलने के बाद पुलिस तत्काल उसे गिरफ्तार कर सकती है. मोबाइल लोकेटर के साथ ही साथ पुलिस बीएसएनएल के 10 सेटेलाइट फोन भी खरीदेगी.