ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

कोरोना की वापसी : अब बिहार में लॉकडाउन नहीं लेकिन 1 अप्रैल से केंद्र की नई गाइडलाइन

PATNA : देश में कोरोना की वापसी को देखते हुए सतर्कता जारी है। राज्य में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी है लेकिन हालात अभी भी नियंत्रण में हैं। 1 अप्रैल से बिहार में केंद्र

कोरोना की वापसी : अब बिहार में लॉकडाउन नहीं लेकिन 1 अप्रैल से केंद्र की नई गाइडलाइन
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : देश में कोरोना की वापसी को देखते हुए सतर्कता जारी है। राज्य में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी है लेकिन हालात अभी भी नियंत्रण में हैं। 1 अप्रैल से बिहार में केंद्र की नई गाइडलाइन लागू की जाएगी। गृह विभाग की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शहरी और ग्रामीण दोनों तरह के इलाकों में पाबंदी संभव है लेकिन अब पूरे राज्य में लॉकडाउन नहीं लगेगा। केंद्र सरकार के आदेश के मुताबिक अब एक राज्य से दूसरे राज्य में आने-जाने पर पाबंदी भी नहीं रहेगी। जिस इलाके में कोरोना संक्रमित मिलेंगे उसे कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। वहां पाबंदियां रहेंगी लेकिन उसके बाहर सभी तरह की गतिविधियां हो पाएंगी। 


शुक्रवार को केंद्र सरकार की तरफ से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए जो गाइडलाइन जारी किया गया है उसके मुताबिक कंटेनमेंट जोन के अंदर हाउस टू हाउस सर्विलांस, आईटीपीसीआर टेस्ट के आंकड़े बढ़ाने के साथ-साथ नए के सामने आने के बाद संबंधित व्यक्ति को तुरंत आइसोलेट करने या क्वॉरेंटाइन करने को कहा गया है। जिन इलाकों में कोरोना के अधिक मामले आएंगे वहां असरदार तरीके से कंटेनमेंट जोन बनाना होगा। केंद्र की यह नई गाइडलाइन 1 अप्रैल से लागू होगी। बिहार में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के मुताबिक के दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों में संक्रमण पाया जा रहा है। बाहर से आने वालों की टेस्टिंग लगातार की जा रही है और 1 अप्रैल से राज्य में 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। 


शुक्रवार को पटना में 66 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इसके पहले 26 जनवरी को 65 मरीज मिले थे। बीच के दिनों में इससे कम मरीज मिल रहे थे। जिले में पॉजिटिव की मरीजों संख्या में इजाफा हुआ है। अभी 418 एक्टिव केस पटना में मौजूद हैं और 29 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

टैग्स