ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट जारी, पटना-अरवल और भोजपुर में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

DESK: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला है। आपदा विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पटना समेत 3 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जतायी गयी है। पटना, अरवल और भोजपुर के कई

आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट जारी, पटना-अरवल और भोजपुर में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला है। आपदा विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पटना समेत 3 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जतायी गयी है। पटना, अरवल और भोजपुर के कई इलाकों में  तेज बारिश और वज्रपात को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 


इस दौरान घरों से बेवजह बाहर नहीं निकलने की अपील की गयी है। साथ ही यह आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि खूले में है तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें।


पटना जिला के पंडारक, पालीगंज, दुल्हिन बाजार,बिक्रम प्रखंड में अलर्ट जारी किया गया है। वही भोजपुर जिला के अगिआँव, सन्देश, गड़हनी, पीरो, चरपोखरी, जगदीशपुर, प्रखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अरवल जिला के अरवल, करपी, कुर्था, सोनभद्रबंशी, सुर्यपुर प्रखंड में आपदा विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। गुरुवार शाम साढे सात बजे तक यह अलर्ट जारी किया गया है। 


टैग्स