ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

आम उपभोक्ताओं के घर जबरदस्ती स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा रही बिजली कंपनी, विधायकों के आवास पर लगाने में हाथ पांव फुल रहे

PATNA : बिहार में बिजली कंपनी की तरफ से लगातार स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जा रहा है। बिजली उपभोक्ता अगर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने से इंकार करें तो कंपनी इसे जबरन लगाती है वरना कने

आम उपभोक्ताओं के घर जबरदस्ती स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा रही बिजली कंपनी, विधायकों के आवास पर लगाने में हाथ पांव फुल रहे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बिजली कंपनी की तरफ से लगातार स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया जा रहा है। बिजली उपभोक्ता अगर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने से इंकार करें तो कंपनी इसे जबरन लगाती है वरना कनेक्शन काटने तक की धमकी दी जाती है। यह हालत इसलिए भी है क्योंकि स्मार्ट प्रीपेड मीटर से जुड़ी कई शिकायतें सामने आती रहती हैं। आम उपभोक्ताओं पर तो बिजली कंपनी का जोर चल जाता है लेकिन माननीयों के आगे ये बेबस है। 



पूरा मामला विधायकों के आवास पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने से जुड़ा है। दरअसल बिजली कंपनी विधायकों के आवास पर भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाना चाहती है लेकिन माननीयों के आगे उसकी नहीं चल रही। नतीजा ये हुआ है की विधानसभा अध्यक्ष एक साथ सहमती बनाने के लिए बैठक करनी पड़ी है। 



विधानसभा अध्यक्ष अवध विहारी चौधरी ने मंगलवार को ऊर्जा विभाग और भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई की विधायकों के लिए आवंटित आवासों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के माध्यम से बिजली कनेक्शन दिए जाएं। मीटिंग में एसबीपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक ने स्पीकर को भरोसा दिया है कि विधायकों को स्पेशल कैटेगरी में रखा जायेगा और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बावजूद उनके आवास में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी। स्पीकर ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि विधायकों के आवास में बिजली से जुड़ी अगर कोई भी समस्या है तो उसे दूर किया जाए।

टैग्स