ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

आज शाम नीतीश कैबिनेट की बैठक, इन एजेंडों पर लगेगी मुहर

PATNA : आज शाम नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मंत्रिमंडल सचिवालय में नीतीश कुमार शाम 4:30 बजे से होने वाली कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। कैबिनेट की बैठक में

आज शाम नीतीश कैबिनेट की बैठक, इन एजेंडों पर लगेगी मुहर
Editor
2 मिनट

PATNA : आज शाम नीतीश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मंत्रिमंडल सचिवालय में नीतीश कुमार शाम 4:30 बजे से होने वाली कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री जनता दरबार कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। अमूमन नीतीश कैबिनेट की बैठक मंगलवार को होती रही है लेकिन आज यह बैठक बुलाई गई है। 


नीतीश कैबिनेट की बैठक लगभग 2 हफ्ते बाद होने जा रही है। पिछली बैठक के 4 अप्रैल को हुई थी इस बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी थी लेकिन आज होने जा रही कैबिनेट की बैठक में कृषि और स्वास्थ्य के साथ-साथ अन्य विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। 


कैबिनेट की बैठक में इस बात को लेकर भी कोई फैसला होने की उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार में पड़ रही प्रचंड गर्मी से लोगों को कैसे राहत पहुंचाई जाए। स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट रखने के साथ-साथ एहतियातन गर्मी को लेकर सरकार कौन से कदम उठाती है यह देखना होगा। नीतीश कैबिनेट की बैठक के लगभग एक से डेढ़ घंटे तक चल सकती है।