ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

आज से सोनपुर मेला शुरू, सुशील कुमार मोदी ने किया उद्घाटन

PATNA: विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले का आज बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने उद्घाटन किया. इसके साथ ही यह मेला करीब एक माह तक चलेगा. आज यहां पर बॉलीवुड की फेमस सिंगर अनुरा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले का आज बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने उद्घाटन किया. इसके साथ ही यह मेला करीब एक माह तक चलेगा. आज यहां पर बॉलीवुड की फेमस सिंगर अनुराधा पौड़वाल का सांस्कृतिक कार्यक्रम है. यहां पर हर दिन इस तरह के कार्यक्रम मेला चलने तक होते रहता है. 

हाथियों का माला पहनाकर किया गया स्वागत

इस मेले का खास आकर्षक हाथी है. जब सोनपुर मेले में हाथी पहुंचे तो गाजे बाजे के साथ हाथियों का स्वागत किया गया. हाथियों और उनके मालिकों का माला पहनाकर स्वागत किया गया. इसको लेकर प्रशासन ने स्वागत समिति बनाई है. इस मेले में हर साल हाथियों की संख्या कम होती जा रही है. जिसके कारण प्रशासन ने हाथी मालिकों को हाथी लेकर मेले में आने का निमंत्रण भेजा है.

हाथियों के बिक्री पर रोक है

सोनपुर मेला में हाथियों को देखने के लिए सबसे अधिक लोग आते थे. लेकिन हाथियों की खरीद बिक्री पर रोक के कारण इस मेले से लोगों की दिलचस्पी कम होते गई. पशु क्रूरता नियम को लेकर इस मेले में हाथी मालिक आना बंद कर दिए. इस मेले में हर तरह के पशु पक्षी मिल जाते है. इस मेले को देखने के लिए देश विदेश से लोग सोनपुर पहुंचते हैं.