ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

आज से खुल जाएंगे बिजली बिल के काउंटर, बिल जमा नहीं करने पर काटे जाएंगे कनेक्शन

PATNA : आज से बिजली बिल जमा करने के लिए काउंटर खुल जाएंगे. कोरोना हॉटस्पॉट इलाकों औऱ जिलों को छोड़ सभी क्षेत्रीय राजस्व वसूली केद्रों पर बिजली बिल जमा होंगे. बिजली कंपनी ने मीटर की

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : आज से बिजली बिल जमा करने के लिए काउंटर खुल जाएंगे. कोरोना हॉटस्पॉट इलाकों औऱ जिलों को छोड़ सभी क्षेत्रीय राजस्व वसूली केद्रों पर बिजली बिल जमा होंगे. बिजली कंपनी ने मीटर की रीडिंग के बाद भुगतान में तेजी लाने के लिए क्या निर्णय लिया है.

 इस बाबत सोमवार को साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के महाप्रबंधक राजस्व अरविंद कुमार ने इसका आदेश जारी कर दिया है. बिल जमा करने के लिए आने वालों को मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है. वहीं भुगतान की सुविधा शुरू होने के बाद जो बिल जमा नहीं करेंगे उनका कनेक्शन काटने की भी प्रक्रिया शुरू होगी. इसे लेकर कंपनी ने 12 मई से इन केंद्रों को खोलने का निर्णय लिया है.

हर राजस्व वसूली केंद्रों के काउंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. वहीं काउंटर पर लोगों की भीड़ जमा ना हो इसके लिए अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे. राजस्व वसूली केंद्रों पर  पर अस्थाई काउंटर पर सहज वसुधा केंद्र की सेवा ली जा सकती है. इकरारनामा के बाद ही सीएससी की सेवा काउंटर पर ली जाएगी, इसके लिए कार्यपालक अभियंताओं को अधिकृत किया गया है. बता दें कि लॉकडाउन के बाद से  बिजली कंपनी की आमदनी प्रभावित हो रही थी.हर महीने 800 करोड़ तक की वसूली होती है जो घटकर आधी से भी कम हो गई .थी वहीं बिजली खपत में कमी नहीं आई थी. जिसके बाद कंपनी ने राजस्व वसूली का निर्णय लिया है.