ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे जारी

PATNA : इस साल बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो रहा है। बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे आज जारी होंगे। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी आज 3:

बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आज, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे जारी
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : इस साल बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो रहा है। बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे आज जारी होंगे। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी आज 3:30 बजे रिजल्ट जारी करेंगे। बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी होते वक्त शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार के साथ-साथ बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे। 


बोर्ड ने पिछले दिनों इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया था तब खुद आनंद किशोर ने इस बात की जानकारी दी थी कि होली के बाद मैट्रिक के नतीजे भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे। मैट्रिक में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन कैसा रहता है इस पर सबकी नजरें बनी हुई हैं। कोरोना जैसी महामारी के बीच बिहार में पहली बार मैट्रिक की परीक्षा आयोजित की गई है। 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच मैट्रिक परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें कुल 16 लाख 84 हजार 466 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें 8 लाख 37 हजार 803 छात्राएं और 8 लाख 46 हजार 663 छात्र थे। 


मैट्रिक परीक्षा खत्म होने के बाद 12 से 24 मार्च के बीच कॉपियों का मूल्यांकन किया गया था हालांकि इसमें थोड़ा विलंब हुआ। बावजूद इसके बिहार बोर्ड समय पर नतीजे जारी कर रहा है। मैट्रिक परीक्षा में टॉपर कौन होंगे इनकी जानकारी भी आज दी जाएगी। बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर छात्र अपना रिजल्ट देख पाएंगे।