ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

आज 12 बजे से विधानपरिषद की कार्यवाही, कोसी सीमांचल और पूर्वी बिहार के मुद्दे सदन में उठेंगे

PATNA : बजट सत्र के छठे दिन आज बिहार विधान परिषद की कार्यवाही 12 बजे शुरू होगी. विधान परिषद में सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल और उसके बाद शून्यकाल की कार्यवाही होगी. सदन में आज कई महत्

आज 12 बजे से विधानपरिषद की कार्यवाही, कोसी सीमांचल और पूर्वी बिहार के मुद्दे सदन में उठेंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बजट सत्र के छठे दिन आज बिहार विधान परिषद की कार्यवाही 12 बजे शुरू होगी. विधान परिषद में सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल और उसके बाद शून्यकाल की कार्यवाही होगी. सदन में आज कई महत्वपूर्ण ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब आना है. विधानपरिषद में आज गैर-सरकारी सदस्यों के विधेयक एवं संकल्प संबंधी समिति के 200वां प्रतिवेदन की प्रति सदन की मेज पर रखा जाना एवं सदन की स्वीकृति प्राप्त किया जाना है.


इसके अलावा ध्यानाकर्षण सूचनाओं में कोसी सीमांचल और पूर्वी बिहार में सड़कों के निर्माण कार्य में हो रहे विलम्ब के संबंध में सरकार से जवाब मांगा जायेगा. इसके अलावा पटना जिला के बेउर मीजा और साईंचक मौजा के बीच अवस्थित आम रास्ता को दबंगों से मुक्त कराकर पक्कीकरण किए जाने के संबंध में भी सरकार से जवाब तलब होगा. 


राज्य में दुग्ध उत्पादकों को गव्य विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित करने हेतु एक निजी संस्था को लाभान्वित किए जाने के संबंध में सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जायेगा. इसके अलावा पटना के आशियाना दीघा मार्ग को जननायक कर्पूरी ठाकुर पथ घोषित किए जाने से संबंधित ध्यानाकर्षण पर सरकार का वक्तव्या आएगा.

टैग्स