ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का चौथा दिन, लोहिया पथ चक्र के उद्घाटन के दौरान CM नीतीश हो सकता विरोध

PATNA : आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आज चौथे दिन भी प्रदर्शन करेंगी। नीतीश कुमार कुछ ही देर में लोहिया पथ चक्र फेस टू का उद्घाटन करेंगे। ऐसे में अ

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का चौथा दिन, लोहिया पथ चक्र के उद्घाटन के दौरान CM नीतीश  हो सकता विरोध
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आज चौथे दिन भी प्रदर्शन करेंगी। नीतीश कुमार कुछ ही देर में लोहिया पथ चक्र फेस टू का उद्घाटन करेंगे। ऐसे में अब यह कहा जा रहा है कि आंगनबाड़ी सेविका इस दौरान वहां पहुंचकर प्रदर्शन भी कर सकती हैं। इसके बाद इनका प्रदर्शन पूरे दिन डाक बंगला चौराहे पर जारी रहेगा।


बिहार सरकार के खिलाफ पटना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर बिहार विधानसभा का घेराव किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए उन पर पानी की बौछार की। विरोध प्रदर्शन के दौरान कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश हो गईं।



वहीं, बीते कल तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राजद प्रदेश कार्यालय का घेराव कर दिया था। वहीं डेरा डालकर बैठ गई थी। सुबह 8:00 बजे से ही उनका आना शुरू हो गया था। कल उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन भी था। सेविका-सहायिका उनसे मुलाकात कर जन्मदिन पर अपनी मांगों पर बातचीत करना चाहती थीं। लेकिन, सुबह 11 बजे के करीब पुलिस ने उन्हें हटाना शुरू किया। उनसे धक्कामुक्की और तीखी झड़प होने लगी। इसी बीच कुछ सेविका-सहायिका ने पुलिस पर मिट्टी के ढेले से हमला कर दिया। मिट्टी की धूल उड़ाने लगीं। हालत जब बेकाबू हो गए तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार करने के बाद लाठीचार्ज कर दिया।


आपको बताते चलें कि, बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन, सदन के बाहर खूब हंगामा देखने को मिला। एक तरफ जहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं, दूसरी ओर भाजपा ने भी जातीय गणना की रिपोर्ट और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्थन में सदन के सदन के बाहर सरकार का विरोध किया।