ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

बिहार : 8 मार्च से चलेंगी 13 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें, यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा ऐलान

PATNA : पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 13 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू करवाने का फैसला लिया है. जानकारी के अनुसार, 8 मार्च से अ

बिहार : 8 मार्च से चलेंगी 13 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें, यात्रियों के लिए रेलवे का बड़ा ऐलान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 13 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू करवाने का फैसला लिया है. जानकारी के अनुसार, 8 मार्च से अगली सूचना तक 13 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इसमें रोजाना पटना जंक्शन से गया के लिए तीन जोड़ी ट्रेन चलेंगी. पटना जंक्शन से जसीडीह, बरौनी व इसलामपुर के बीच एक-एक जोड़ी ट्रेन चलेगी. 


इसके अलावा जसीडीह, बरौनी, इस्लामपुर के मध्य एक-एक जोड़ी तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से बक्सर एवं पटना के लिए एक-एक जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी. वहीं समस्तीपुर से सहरसा, सोनपुर से छपरा तथा दानापुर से रघुनाथपुर के लिए भी एक-एक जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का किराया मेल/एक्सप्रेस के सामान निर्धारित किया गया है. 


रेलवे के अनुसार ऐसा इसलिए किया गया है ताकि ट्रेन में अतिरिक्त भीड़ ना हो और कोविड मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके. वहीं, इन ट्रेनों के परिचालन से पटना से अलग अलग दिशाओं में आने जाने वाले हजारों यात्रियों को सहूलियत होगी. इस खबर में नीचे 8 मार्च से चलने वाली नए ट्रेनों की लिस्ट दी गई है. 


1. 03203/03204  पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना मेमू

2. 03207/03208 बक्सर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-बक्सर मेमू

3. 03223/03224 फतुहा-राजगीर-फतुहा मेमू

4. 03231/03232 दानापुर-राजगीर-दानापुर मेमू

5. 03263/03264 पटना-गया-पटना मेमू 

6. 03265/03266 पटना-जसीडीह-पटना मेमू

7. 03269/03270 पटना-गया-पटना मेमू

8. 03275/03276 पटना-गया-पटना मेमू

9. 03283/03284 पटना-बरौनी-पटना मेमू 

10. 03271/03272 पटना-इसलामपुर-पटना मेमू 

11. 05243/05244 समस्तीपुर-सहरसा-समस्तीपुर मेमू 

12. 05245/05246 सोनपुर-छपरा-सोनपुर मेमू 

13. 03277/03278 दानापुर-रघुनाथपुर-पटना मेमू