ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

8 दिन इंतजार के बाद आज 18 पर वालों को मिलेगी वैक्सीन, पटना के टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ के आसार

PATNA : पटना में 8 दिन के इंतजार के बाद आज 18 साल पार वालों को टीका लग पायेगा। राजधानी में टीकाकरण गुरुवार यानी आज से शुरू होगा। युवाओं के लिए पटना में बुधवार देर शाम टीके की डेढ़ ल

8 दिन इंतजार के बाद आज 18 पर वालों को मिलेगी वैक्सीन, पटना के टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ के आसार
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना में 8 दिन के इंतजार के बाद आज 18 साल पार वालों को टीका लग पायेगा। राजधानी में टीकाकरण गुरुवार यानी आज से शुरू होगा। युवाओं के लिए पटना में बुधवार देर शाम टीके की डेढ़ लाख डोज पहुंच गई है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एसपी विनायक ने बताया कि 18 से 44 वर्ष के तक के लिए 15 हजार वायल मिले हैं। बुधवार को शाम से ही स्लॉट बुक होने लगा है। 


टीकाकरण अभियान से जुड़े कर्मियों को तैयार रहने कहा गया है। पटना के सभी 59 केंद्रों पर पहले की तरह टीकाकरण होगा। दरअसल, वैक्सीन नहीं होने के कारण युवाओं के इस अभियान में कुछ दिनों में लिए बाधा आयी थी। 25 मई तक टीकाकरण नियमित हुआ था। 


डॉ.एसपी विनायक के मुताबिक शहरी क्षेत्र में 45 पार वालों के लिए अभियान शुरू होने जा रहा है। वहीं, बुजुर्गों के लिए भी ग्रामीण क्षेत्रों में टीका एक्सप्रेस - से दूसरी डोज दी जा रही है। अभी तक जिले में 18 से 44 वर्ष के 128937 युवाओं को पहली डोज दी जा चुकी है। आठ दिन बाद पटना को जितनी संख्या नई में वैक्सीन मिली है, उसके हिसाब से अब 5-6 दिन यह अभियान जारी रहेगा।

टैग्स