ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बड़ी खबर : 65 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा नहीं मिलेगी, चुनाव आयोग ने कहा-बूथ पर जाकर गिराना होगा वोट

PATNA : बिहार चुनाव की तैयारियों में लगे चुनाव आयोग के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है. चुनाव आयोग ने 65 साल से ज्यादा उम्र वाले वोटरों को पोस्टल बैलेट के जरिये वोट गिराने की सुवि

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार चुनाव की तैयारियों में लगे चुनाव आयोग के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है. चुनाव आयोग ने 65 साल से ज्यादा उम्र वाले वोटरों को पोस्टल बैलेट के जरिये वोट गिराने की सुविधा देने से इंकार कर दिया है. आयोग की ओर से जारी की गयी अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गयी है. हालांकि कोरोना महामारी को देखते हुए कुछ लोगों को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जा सकती है.


चुनाव आयोग का फैसला
चुनाव आयोग ने आज कहा है कि बिहार के विधानसभा चुनाव और दूसरे राज्यों में होने वाले उप चुनाव में कोरोना महामारी को देखते हुए कुछ फैसले लिये गये थे. इसमें 65 साल से ज्यादा उम्र के वोटरों को पोस्टल बैलेट के जरिये वोट देने की सुविधा दी गयी थी. केंद्रीय कानून मंत्रालय ने भी इसकी अधिसूचना जारी की थी.


आज चुनाव आयोग ने कहा कि मौजूदा परिस्थिति में 65 साल से ज्यादा उम्र वालों को पोस्टल बैलेट के जरिये वोट देने की सुविधा को अमल में ला पाना मुमकिन नहीं है. आयोग के मुताबिक कोरोना महामारी के कारण पहले ही पोलिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया जा चुका है. लिहाजा मतदान केंद्रों की संख्या 45 प्रतिशत बढ़ गयी है. ऐसे में चुनाव संपन्न कराने के लिए 1 लाख 80 हजार मतदान कर्मियों और चाहिये होंगे.


आयोग ने कहा है कि मतदान केंद्रों और कर्मचारियों की संख्या बढने के कारण गाड़ियों के साथ साथ बड़ी संख्या में दूसरे संसाधनों की भी जरूरत होगी. इस परिस्थिति में 65 साल से ज्यादा उम्र वाले वोटरों को पोस्टल बैलेट के जरिये वोट देने की सुविधा के लिए जरूरी संसाधन जुटा पाना मुमकिन नहीं होगा. लिहाजा आयोग ने ये तय किया है कि बिहार चुनाव में 65 साल से ज्यादा उम्र वालों को पोस्टल बैलेट के जरिये वोट देने की सुविधा नहीं दी जायेगी.


कुछ लोगों को मिलेगी पोस्टल बैलेट की सुविधा
चुनाव आयोग ने कहा है कि कुछ लोगों को पोस्टल बैलेट के जरिये वोट देने की सुविधा दी जा सकती है. 80 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा मिल सकती है. वहीं जिन लोगों को कोरोना के कारण क्वारंटीन में रखा जायेगा उन्हें भी पोस्टल बैलेट की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा जिन्हें पहले से पोस्टल बैलेट से वोट देने की सुविधा मिली हुई है उन्हें बिहार चुनाव में भी सुविधा मिलेगी.