ब्रेकिंग
पटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवालपटना में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब की फैक्ट्री, छापेमारी में मशीन से हजारों बोतल तक बरामदनंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका, उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन 72 घंटे से पहले ही जला दिया युवक का शव, पटना पुलिस के दो लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरी गाजसवारी के बहाने बड़ा खेल! ऑटो में महिलाओं को निशाना बनाने वाली 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगविश्वकर्मा पूजा या बार बालाओं का डांस? सरकारी सामुदायिक भवन में अश्लील ठुमकों का VIDEO वायरल, उठे बड़े सवाल

BIHAR POLITICS: बजट सत्र छोड़ अचानक दिल्ली पहुंच गये विजय सिन्हा, अमित शाह से की मुलाकात

विजय सिन्हा भले ही इसे शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हैं लेकिन लोगों के बीच यह चर्चा खूब हो रही है कि आखिर क्या जरूरी बात थी कि बजट सत्र को छोड़कर वो अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंच गये। इस वक्त उन्हें विधानसभा में रहना चाहिए था।

BIHAR POLITICS
अमित शाह से मुलाकात
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AMIT SHAH MEET VIJAY SINHA: बिहार विधानसभा में बजट सत्र का आज 5 वां दिन है। बजट सत्र छोड़ बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा दिल्ली रवाना हो गये। गुरुवार 6 मार्च को वो केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंच गये। बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद विजय सिन्हा ने अमित शाह से पहली मुलाकात की। 


वैसे तो विजय सिन्हा इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बता रहे हैं लेकिन सियासी गलियारों में इस मुलाकात के मायने कुछ और निकाले जा रहे हैं। इस मुलाकात को काफी अहम बताया जा रहा है जो आने वाले दिनों में देखने को मिलेगी। 


बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अमित शाह से मुलाकात का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि "आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय @AmitShah जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेह, सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस दौरान बिहार के विकास से जुड़े  विषयों पर भी सार्थक परिचर्चा हुई । #AmitShah


बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भले ही इसे शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हैं लेकिन लोगों को यह बात हजम नहीं हो रही है। लोगों में इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिर क्या मजबूरी थी कि विजय सिन्हा बजट सत्र छोड़कर अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंच गये। जबकि इस वक्त उन्हें विधानसभा में रहना चाहिए था। अमित शाह से तो बाद में भी जाकर मिल सकते थे लेकिन अचानक विधानसभा के बजट सत्र को छोड़कर वो दिल्ली अमित शाह से मिलने क्यों चले गये? कही कोई खीचड़ी तो नहीं पक रही इस तरह के सवाल लोग कर रहे हैं।   

टैग्स