ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

5 साल के मासूम की हत्या कर नदी में फेंका, दादा-दादी, चाचा-चाची पर हत्या का आरोप

PATNA: संपत्ति विवाद में 5 साल के मासूम की हत्या कर दी गयी। आरोप यह है कि दादा-दादी और चाचा-चाची ने मिलकर बच्चे की हत्या की है। साक्ष्य को मिटाने के लिए लाश को नदी में फेंक दि

5 साल के मासूम की हत्या कर नदी में फेंका, दादा-दादी, चाचा-चाची पर हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: संपत्ति विवाद में 5 साल के मासूम की हत्या कर दी गयी। आरोप यह है कि दादा-दादी और चाचा-चाची ने मिलकर बच्चे की हत्या की है। साक्ष्य को मिटाने के लिए लाश को नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने आज लाश को बरामद किया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


पटना से सटे मसौढ़ी के मोरहर नदी से रविवार को एक 5 साल के बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला।


पुलिस ने शव की पहचान कराई तो पता चला कि वह डुमरी गांव का रहने वाला था। जिसका नाम अंकित कुमार बताया गया। अंकित की मां रेखा ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। 


रेखा के पास एक करोड़ की संपत्ति थी जिस पर ससुरालवालों की नजर थी और जिसे लेकर उसके ससुरालवाले उसे हमेशा प्रताड़ित कर रहे हैं। बीते 8 सितंबर से ही अंकित लापता था। रविवार को उसकी लाश नदी से मिली। रेखा देवी ने अपने सास-ससुर, भैसुर, देवर सहित अन्य लोगों को हत्या का आरोपी बताते हुए नामजद बनाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।  


टैग्स