ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: 48 घंटे में दोबारा हुई समीक्षा, सीएस को फटकार, कहा.. जांच की संख्या बढ़ाये

PATNA : बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की. वही 48 घंटे के अंदर दोबारा स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कोरोना मामलों की उच्चस्तर

बिहार: 48 घंटे में दोबारा हुई समीक्षा, सीएस को फटकार, कहा.. जांच की संख्या बढ़ाये
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की. वही 48 घंटे के अंदर दोबारा स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कोरोना मामलों की उच्चस्तरीय समीक्षा की. इस बैठक में कोरोना जांच की संख्या नहीं बढ़ाने पर सात जिलों के सिविल सर्जनों फटकार लगायी गयी. साथ ही जांच की संख्या बढ़ने की सख्त हिदायत दी गयी. समीक्षा बैठक में सारण, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, जमुई के साथ अररिया में भी कोरोना जांच की संख्या कम पायी गयी. जबकि कटिहार, वैशाली एवं रोहतास में जांच की स्थिति बेहतर मिली.


बता दे पहले भी कोरोना मामलों की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए से जिलावार समीक्षा की गयी थी. 6 जिलों के सिविल सर्जनों को फटकार लगायी गयी थी. शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में सभी सिविल सर्जन को अपने-अपने जिले में कोविड जांच बढ़ाने पर जोर दिया गया. 


मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलों में सार्वजनिक जगहों पर कोरोना जांच टीम तैनात करने और टीकाकरण अभियान को भी तेज करने को कहा. इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव के. सेंथिल कुमार, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह और सभी जिलों के सिविल सर्जन के साथ जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी शामिल थे.

टैग्स