ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

दारोगा अभ्यर्थियों ने 4 फरवरी को बिहार बंद का किया ऐलान, पर्चा लीक और धांधली की CBI जांच की मांग

PATNA: दारोगा अभ्यर्थियों ने 4 फरवरी को बिहार बंद का ऐलान किया है. बिहार दारोगा परीक्षा का पर्चा लीक और धांधली के विरोध में परीक्षार्थियों ने 4 फरवरी को बंद का आह्वान किया है.

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: दारोगा अभ्यर्थियों ने 4 फरवरी को बिहार बंद का ऐलान किया है. बिहार दारोगा परीक्षा का पर्चा लीक और धांधली के विरोध में परीक्षार्थियों ने 4 फरवरी को बंद का आह्वान किया है. बंद कराने को लेकर पटना कॉ़लेज में एक बैठक की गई, जिसमें ये फैसला लिया गया.


बंद का आह्वान करने के बाद बुधवार को परीक्षार्थियों ने धरना भी दिया. राजेंद्रनगर स्थित डिप्टी सीएम सुशील मोदी के आवास पर दारोगा परीक्षार्थियों ने धरना दिया. इस दौरान धरना दे रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई. बवाल बढ़ता देखकर पुलिस फोर्स ने छात्रों को वहां से खदेड़ दिया.


परीक्षार्थियों ने कहा है कि पर्चा लीक और धांधली के खिलाफ वो आवाज उठाते रहेंगे. छात्रों ने कहा कि वो सरकार से डरने वाले नहीं है, सरकार जितना चाहे दमनकारी कदम उठा ले लेकिन वो पीछे हटने वाले नहीं है. छात्रों ने दारोगा परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई जांच कराने की मांग की है.


टैग्स