ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

30 शिक्षकों को 4 साल से नहीं मिला वेतन, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का वेतन रोकने का PHC ने दिया आदेश

DESK: वैशाली जिले के शिक्षकों को 4 साल से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों की परेशानी काफी बढ़ गई है। उनकी आर्थिक हालात बहुत खराब हो गयी है। अपनी इस समस्या को ले

30 शिक्षकों को 4 साल से नहीं मिला वेतन, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का वेतन रोकने का PHC ने दिया आदेश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: वैशाली जिले के शिक्षकों को 4 साल से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों की परेशानी काफी बढ़ गई है। उनकी आर्थिक हालात बहुत खराब हो गयी है। अपनी इस समस्या को लेकर शिक्षकों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 


जब शिक्षकों को 4 साल से वेतन नहीं मिलने का मामला पटना हाईकोर्ट में पहुंचा तब कोर्ट ने इस मामले पर सख्त रूख अपनाते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दे दिया। कोर्ट ने वैशाली के 30 शिक्षकों को चार साल से वेतन नहीं मिलने पर सख्ती दिखाई है। इस मामले पर अगली सुनवाई 11 जुलाई हो होगी। 


जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने उमेश कुमार सुमन व अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई की। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव सहित जिले के वरीय शिक्षा पदाधिकारियों के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगाएं जाने का आदेश सरकार के वित्त सचिव को पटना हाईकोर्ट ने दी है। 


मामला वैशाली जिले के 30 ब्लॉक शिक्षकों की नियुक्ति का है, जो 2008 की शिक्षक नियोजन की रिक्तियों के आलोक में जिला शिक्षक प्राधिकार के आदेश पर 2018 में हुई थी। उन तमाम शिक्षकों से लगातार काम भी लिया जाता रहा। लेकिन जब सेलरी देने की बात आई तब शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की अहर्ता पर ही सवाल उठाए और वेतन पर रोके रखा।

टैग्स