ब्रेकिंग
बिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरी

26 साल का बेटा रक्षाबंधन के दिन से लापता, तलाश में विधवा मां खा रही दर-दर की ठोकरें, पुलिस से लगाई मदद की गुुहार

PATNA: राजधानी पटना में पिछले 10 दिनों से एक युवक गायब है जिसका अब तक कोई अता-पता नहीं चल सका है। विधवा मां अपने कलेजे के टुकड़े की तलाश में दर-दर भटक रही है और पुलिस से मदद की गुह

26 साल का बेटा रक्षाबंधन के दिन से लापता, तलाश में विधवा मां खा रही दर-दर की ठोकरें, पुलिस से लगाई मदद की गुुहार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में पिछले 10 दिनों से एक युवक गायब है जिसका अब तक कोई अता-पता नहीं चल सका है। विधवा मां अपने कलेजे के टुकड़े की तलाश में दर-दर भटक रही है और पुलिस से मदद की गुहार लगा रही है। सुबह से लेकर शाम तक वो अपने बेटे को इधर-उधर ढूंढते फिरती है और थक हारकर घर में बैठ बेटे के लौटने का इंतजार करती रहती है। बेटे की अचानक गायब होने के गम में उसकी हालत भी खराब हो गयी है। 


बेटे को खोजने के चक्कर में पुलिस को भी खबर करना वो भूल गयी। बाद में स्थानीय लोगों ने जब महिला की परेशानी के बारे में पूछा तब उसने पूरी बातें बताई जिसके बाद मंदिरी के कुछ बुद्धिजीवी महिला को लेकर बुद्धा कॉलोनी थाने पर पहुंचे और वहां महिला के द्वारा बेटे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया। युवक रक्षाबंधन के दिए अचानक गायब हुआ था उस दिन 19 अगस्त थी और थाने में 29 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय लोगों की मदद से दर्ज कराया गया।


बताया जाता है कि पीड़िता स्व. रामजी साह की पत्नी इंदाला देवी बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली है। पटना में उत्तरी मंदिरी इलाके के देवी स्थान के पास भरत साव के मकान में किरायेदार हैं। 19 अगस्त रक्षा बंधन को रात के 10 बजे अचानक उनका बेटा 26 वर्षीय राहुल कुमार घर से निकला था लेकिन फिर लौटकर नहीं आया। उसका रंग गोरा है। राहुल लाल शर्ट, ब्लू जिंस पहनकर घर से निकला था। आज उसके घर से गये 10 दिन हो गये लेकिन वो वापस घर नहीं आया। 


मां ने बताया कि उसका मानसिक इलाज 4 साल पहले चला था। इलाज चलने के बाद वो बिल्कुल स्वस्थ हो गया। वो अचानक राखी के दिन से गायब हो गया।  मां ने पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है और पुलिस कर्मियों से बेटे की खोजबीन करने की अपील की है। पीड़िता ने आम लोगों से भी यह अपील की है कि यदि उनका बेटा कही दिखे तो वो उनके मोबाइल नंबर 9934946193 पर फोन करके सूचना देने की कृपा करेंगे। एक मां अपने बेटी की तलाश दिन-रात करते रहती है। पटना के हर इलाके को वो खंगाल चुकी है। रोज नये इलाके में बेटे को खोजने के लिए घर से निकलती है। बेटे को ढूंढते ढूंढते उसकी भी तबीयत खराब हो गयी है। बीमार रहते हुए भी आज वो बेटे को खोजने के लिए घर से निकल गयी लेकिन उसे आज भी बेटे को खोज पाने में सफलता नहीं मिली। अब महिला पुलिस पर ही उम्मीद लगाए बैठी है।