ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

26 बीएड कॉलेज में नामांकन रद्द, पीएआर का पेंच

DESK: बिहार के 26 बीएड कॉलेजों पर अब गाज गिर गिरने वाला है। दरअसल इन कॉलेजों पर परफॉर्मेंस एप्रेजल रिपोर्ट (पीएआर) जमा नहीं करने का आरोप है। अब ये कॉलेज नामांकन नहीं करा सकेंग

26 बीएड कॉलेज में नामांकन रद्द, पीएआर का पेंच
First Bihar
2 मिनट

DESK: बिहार के 26 बीएड कॉलेजों पर अब गाज गिर गिरने वाला है। दरअसल इन कॉलेजों पर परफॉर्मेंस एप्रेजल रिपोर्ट (पीएआर) जमा नहीं करने का आरोप है। अब ये कॉलेज नामांकन नहीं करा सकेंगे। आपको बता दें कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने परफॉर्मेंस एप्रेजल रिपोर्ट भरना जरुरी कर दिया है। एनसीटीई की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें यह फैसला लिया गया कि परफॉर्मेंस एप्रेजल रिपोर्ट नहीं भरने वाले बीएड कॉलेजों में नामांकन नहीं करा सकेंगे। 


आदेश जारी होने के बाद ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने सभी विश्वविद्यालयों को नोटिस जारी कर अफिलेशन मिले हुए सभी बीएड कॉलेजों की लिस्ट मांगी थी, जिसमें पूछा गया था कि आपके विश्वविद्यालय से अफिलेशन प्राप्त कितने बीएड कॉलेज ऐसे हैं, जिसने पीएआर जमा चूका है। लगभग 26 कॉलेजों ने पीएआर नहीं भरा है। ऐसे में ये सभी कॉलेज नामांकन नहीं करा सकेंगे। 


आपको बता दें कि बिहार में कुल 341 बीएड कॉलेज थे, जिसमें अब केवल 314 कॉलेजों में ही नामांकन हो सकेगा। बाकी कॉलेजों ने पीएआर जमा नहीं किया है। इसको लेकर परीक्षा के नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालयों से रिपोर्ट मांगी गई थी। कई विश्वविद्यालयों से रिपोर्ट मिले हैं। कुछ के रिपोर्ट बाकी है। एनसीटीई ने इसे जरुरी कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने खुद यह आदेश जारी किया है। 


वहीं, बीएड कॉलेज में नामांकन के लिए जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम के लिए एक लाख 61 हजार छात्रों ने आवेदन दिया है, जिसमें एक लाख 26 हजार छात्रों ने शुल्क की राशि भी भर दिया है। आवेदन करने की अंतिम तारीख मंगलवार है। 

टैग्स