ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

20 अक्टूबर को पटना हाईकोर्ट में शपथ ग्रहण समारोह, 7 जजों को चीफ जस्टिस संजय करोल दिलाएंगे शपथ

PATNA: 20 अक्टूबर को पटना हाईकोर्ट में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 7 जज शपथ लेंगे। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से स्थानांतरित जज जस्टिस राजन गुप्ता, कर्

20 अक्टूबर को पटना हाईकोर्ट में शपथ ग्रहण समारोह, 7 जजों को चीफ जस्टिस संजय करोल दिलाएंगे शपथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 20 अक्टूबर को पटना हाईकोर्ट में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 7 जज शपथ लेंगे। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से स्थानांतरित जज जस्टिस राजन गुप्ता, कर्नाटक हाईकोर्ट से स्थानांतरित जज जस्टिस पीवी बजनथ्री और केरल हाईकोर्ट से स्थानांतरित जज जस्टिस एएम बदर को चीफ जस्टिस संजय करोल शपथ दिलाएंगे। 


इसके साथ ही 4 नवनियुक्त जज संदीप कुमार, पूर्णेन्दु सिंह, सत्यव्रत वर्मा एवं राजेश कुमार वर्मा  को पटना हाईकोर्ट के जज के रूप में चीफ जस्टिस शपथ दिलाएंगे। दशहरा छुट्टी खत्म होने के बाद 21अक्टूबर को पटना हाईकोर्ट के खुलते ही सभी न्यायाधीश अपना कार्य  प्रारंभ कर देंगे। 


पटना हाईकोर्ट में पूजा अवकाश के ठीक पहले न्यायिक सेवा कोटे से दो जज पटना हाई कोर्ट में शपथ ग्रहण किये थे। शपथ ग्रहण के बाद पटना हाईकोर्ट में जजों की कुल संख्या 26 हो जाएगी। जबकि यहां जजों के स्वीकृत पदों की संख्या 53 हैं। इस तरह अभी भी 27 जजों के पद रिक्त पड़े हैं। 


जज नियुक्त होने से पूर्व संदीप कुमार पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट थे। कुछ वर्षों तक बिहार सरकार के वकील के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वही पूर्णेंदु सिंह भी पटना हाईकोर्ट में बिहार सरकार, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ,नेशनल इंश्योरेंस कंपनी व सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वकील रहे हैं। 


वही सत्यव्रत वर्मा जज नियुक्त होने से पूर्व पटना हाईकोर्ट में झारखंड सरकार के वकील रह चुके हैं। वही राजेश कुमार वर्मा पहले पटना हाईकोर्ट में बिहार एवं केंद्र सरकार दोनों के वकील रह चुके हैं।

टैग्स