ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

2 बच्चे के बाप को 6th क्लास की लड़की से हुआ प्यार, शादी रचाने के लिए दोनों हो गए फरार

SITAMARHI : जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आ है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल छठी क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की अपने 35 साल के प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई है, जो पहले

2 बच्चे के बाप को 6th क्लास की लड़की से हुआ प्यार, शादी रचाने के लिए दोनों हो गए फरार
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI :  जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आ है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल छठी क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की अपने 35 साल के प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई है, जो पहले से शादीशुदा और दो बच्चे का बाप है. नाबालिग लड़की के घरवालों ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर बच्ची की तलाश में जुटी हुई है.


मामला सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना इलाके की है. जहां संस-थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिक युवती को  शादी के नियत से अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव के पिता ने थाने में आवेदन देकर भगवानपुर पंचायत के चोटाही गांव वार्ड नंबर 14 निवासी कोदई राय के 35 साल के बेटे भोला राय पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी के नियत से भगा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया है.


लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी  छठी कक्षा की छात्रा है. 2 दिन पहले गांव के शरेह में बेटी घास काटने के लिए गई थी. तभी गांव के ही भोला राय जबरन बाइक पर बिठा कर उसे अपने साथ ले गया. भोला राय पूर्व में भी गांव की कई लड़कियों के साथ शादी कर चुका है. भोला अपने पत्नी और बेटे-बेटी को मारपीट कर घर से भगा दिया है. उसकी पत्नी और बच्चे मायके में रहते हैं.


इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि मामले को लेकर पीड़ित व्यक्ति द्वारा आवेदन दिया गया है. मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता