ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

BIHAR CRIME : बिहार से शुरू होगी दो अमृत भारत ट्रेनें, टाइम टेबल जारी; वंदे भारत एक्सप्रेस

BIHAR CRIME : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जोगबनी-इरोड और सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) के बीच चलने वाली अमृत भारत और जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन पूर्णिया से करेंगे

विधानसभा चुनाव
विधानसभा चुनाव
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में इस चुनावी साल में केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार दोनों बिहार की जनता को खुश करने की कोशिश जारी है। इसी कड़ी में बिहार में दो नई अमृत भारत और एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत 15 सितंबर से होने जा रही है। अमृत भारत ट्रेनें पंजाब और तमिलनाडु रूटों पर चलाई जाएंगी, वहीं वंदे भारत का संचालन बिहार के अंदर ही होगा। रेलवे ने इनका टाइम टेबल जारी कर दिया है।


जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जोगबनी-इरोड और सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) के बीच चलने वाली अमृत भारत और जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का वर्चुअल उद्घाटन पूर्णिया से करेंगे। इसके साथ ही कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस का भी उद्घाटन करेंगे। रेलवे ने गुरुवार को दोनों अमृत भारत और एक वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी है।


पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सुपौल, सरायगढ़, झंझारपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, मुरादाबाद, अंबाला कैंट के रास्ते सहरसा-छेहरटा और पूर्णिया, कटिहार, मानसी, बरौनी, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज, छिवकी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, विजयवाड़ा, परेम्बूर, काटपाडी के रास्ते जोगबनी-ईरोड के बीच अमृत भारत ट्रेन का परिचालन किया जाएंगा। साथ ही फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर के रास्ते जोगबनी-दानापुर के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन होगा।


15 सितंबर को गाड़ी सं. 06602 जोगबनी-ईरोड अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल जोगबनी से 15.30 बजे खुलकर 15.44 बजे फारबिसगंज, 23.45 बजे हाजीपुर, अगले दिन 00.02 बजे सोनपुर, 00.50 बजे पाटलिपुत्र, 01.13 बजे दानापुर, 01.43 बजे आरा, 02.31 बजे बक्सर एवं 05.15 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 18 सितंबर को 07.20 बजे ईरोड पहुंचेगी।


15 सितंबर को गाड़ी सं. 05531 सहरसा-छेहरटा अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल सहरसा से 15.30 बजे खुलकर 16 बजे सुपौल, 16.40 बजे सरायगढ़, 17.15 बजे निर्मली, 18.05 बजे झंझारपुर, 18.35 बजे सकरी, 19.25 बजे सिहो, 20.45 बजे सीतामढ़ी, 22.25 बजे रक्सौल, 23.35 बजे नरकटियागंज सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 17 सितंबर को 02 बजे छेहरटा पहुंचेगी।


इधर 15 सितंबर को गाड़ी सं. 02631 जोगबनी-दानापुर वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल फारबिसगंज से 15.30 बजे खुलकर 15.55 बजे अररिया कोर्ट 16.50 बजे पूर्णिया, 17.26 बजे बनमनखी, 17.53 बजे दौरम मधेपुरा, 18.20 बजे सहरसा, 19.13 बजे खगड़िया, 19.36 बजे सलौना, 19.50 बजे हसनपुर रोड, 20.26 बजे समस्तीपुर, 21.05 बजे मुजफ्फरपुर, 21.50 बजे हाजीपुर और 23.40 बजे दानापुर पहुंचेगी