ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

2.5 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का सरगना दानापुर से गिरफ्तार, एक कैंडिडेट से लेता था 8 लाख

PATNA : सेना में नौकरी के नाम पर युवाओं से 2.5 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को सेंट्रल कमांड के दानापुर स्थित मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट ने गिरफ्त

2.5 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का सरगना दानापुर से गिरफ्तार, एक कैंडिडेट से लेता था 8 लाख
Anamika
2 मिनट

PATNA : सेना में नौकरी के नाम पर युवाओं से 2.5 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को सेंट्रल कमांड के दानापुर स्थित मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया है. 

ठगी करे वाला यह युवक कैंडिडेट को छावनी क्षेत्र में बुलाकर मेडिकल कर रहा था. गिरफ्तार किए गए शख्स का तार  सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह से जुड़े हैं. गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान भोजपुर के आरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित बसंतपुर गांव का रहने वाला बंटी कुमार सिंह के रुप में की गई है. वह जहानाबाद के रौशन कुमार तथा एक अन्य को सैनिक अस्पताल के निकट बुलाकर बहाली के लिए खुद मेडिकल टेस्ट कर रहा था.

इस बात की जानकारी मिलने के बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस ने जला बिछा बंटी कुमार को घर दबोचा. पीड़ित ने बताया कि जनवरी में अपने साथी के साथ सेना में बहाली के बारे में पता करने के लिए दानापुर आया था, तभी बंटी से मुलाकात हुई और उसने 8 लाख में बहाली की बात कही. इसके बाद उसने झांसे में आकर बंटी के खाते में 60 हजार भी डाल दिया. 

इसके बाद बंटी ने 1 मार्च को उसे दानापुर बुलाया और एक फॉर्म भरवाया और 3 मार्च को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया और खुद ही मेडिकल टेस्ट करने लगा. गिरफ्तार जालसाज से विभिन्न स्थानों पर स्थित सेना के भर्ती कार्यालयों के नकली रबर स्टांप भी बरामद हुए हैं और कई युवकों के नाक से बनाए गए फर्जी कॉल लेटर भी  बरामद हुए हैं. जब बंटी को पकड़ गया तो वह फौजी की वर्दी में था.