ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

नियोजित शिक्षक का बड़ा ऐलान, 17 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे सभी

PATNA : नियोजित शिक्षकों ने अब एक बार फिर से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है. प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक के नियोजित शिक्षक और पुस्तकालयाध्यक्ष 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : नियोजित शिक्षकों ने अब एक बार फिर से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है. प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक के नियोजित शिक्षक और पुस्तकालयाध्यक्ष 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. 

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की बैठक में मंगलवार को यह फैसला लिया गया. समान काम समान वेतने की मांग को लेकर ब्रजनंदन शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया. 

बता दें कि माध्यमिक शिक्षक संघ ने भी 25 फरवरी से हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है. बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षक संघ ने समान काम के लिए अलग-अलग वेतन देने के सरकार के फैसले को अन्याय करार देते हुए निर्णायक लड़ाई लड़ने का एलान कर दिया है. जिसके बाद 25 फरवरी से राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के माध्यमिक शिक्षक हड़ताल पर चले जायेंगे. शिक्षकों ने सूबे के सभी स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह से ठप कर देने की घोषणा की है.