ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

16 फरवरी को रालोजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक, पारस नेताओं से लेंगे फीडबैक

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) ने 16 फरवरी को राजधानी पटना में राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलायी है। इसमें पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पशुप

16 फरवरी को रालोजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक, पारस नेताओं से लेंगे फीडबैक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) ने 16 फरवरी को राजधानी पटना में राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलायी है। इसमें पार्टी अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस द्वारा चुनावी रणनीति तय की जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि रालोजपा की राष्ट्रीय परिषद के अलावा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक भी बुलायी गयी है।


वहीं, इस महत्वपूर्ण बैठक में लोकसभा चुनाव को देखते हुए पशुपति पारस द्वारा देशभर से सभी नेताओं से उस दिन बैठक में फीडबैक लिया जाएगा और पार्टी की रणनीति को तैयार करने को लेकर दिशा-निर्देश दिया जाएगा। श्रवण अग्रवाल ने बताया कि बैठक में पार्टी के सभी सांसद, विधान पार्षद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, सभी मोर्चा के अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों के साथ-साथ संसदीय बोर्ड के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है।


देश भर से एक हजार से भी ज्यादा नेता एवं पदाधिकारी संयुक्त बैठक में मौजूद रहेगें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में 400 पार सीटों पर जीत के लक्ष्य को प्राप्त करने तथा बिहार में सभी चालीस सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत सुनिश्चित कराने को लेकर बैठक में चर्चा होगी।